लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने घोषणा पत्र का नाम रखा 'जन आवाज', कहा- 'हम निभाएंगे'    

By धीरज पाल | Published: April 2, 2019 01:00 PM2019-04-02T13:00:33+5:302019-04-02T13:19:37+5:30

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जन आवाज घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बताया कि इस बार का घोषणा पत्र 5 बड़े थीम पर आधारित है।

Lok Sabha Election 2019: congress Jan Awaaz manifesto released on for lok sabha polls updates news | लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने घोषणा पत्र का नाम रखा 'जन आवाज', कहा- 'हम निभाएंगे'    

कांग्रेस का घोषणा पत्र

Highlights10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार देगी कांग्रेसस्वास्थ्य हम सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेंगे। 

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, एके एंटनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जारी घोषणा पत्र जारी किया गया।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करने से पहले मेनिफेस्टो का अनावरण किया। बता दें कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र का नाम 'जन आवाज' दिया है। इस जन आवाज घोषणा पत्र के कवर पेज पर 'हम निभाएंगे' नाम दिया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बताया कि मेनिफेस्टो में पांच बड़े आइडिया है। जिसमें सबसे पहला थीम है न्याय का थीम।  


कांग्रेस घोषणा पत्र के पांच बड़े थीम

- सबसे पहला थीम है न्याय का थीम
-  10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार देगी
- किसानों के लिए-किसानों का बजट आएगा, किसानों के बैंक लोन पर-किसान कर्जा नहीं देगा तो क्रिमिनल ऑफेंस नहीं होगा
- शिक्षा: जीडीपी का 6 फीसदी पैसा हिन्दुस्तान के शिक्षा के लिए दिया जाएगा
- स्वास्थ्य : हम सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेंगे। 

English summary :
The Congress has issued a manifesto for the upcoming Lok Sabha elections. In the presence of several senior leaders including Congress President Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, former Prime Minister Manmohan Singh, Priyanka Gandhi, AK Antony, issued a declaration.


Web Title: Lok Sabha Election 2019: congress Jan Awaaz manifesto released on for lok sabha polls updates news