लाइव न्यूज़ :

बलांगीर लोकसभा सीट: चुनावी महासमर में राजवंशियों के सामने है एक नया चेहरा, जानिए किसका पलड़ा भारी

By भाषा | Updated: April 16, 2019 17:41 IST

लोकसभा चुनान 2019: कांग्रेस ने विधानसभा में विपक्ष के नेता नरसिंह मिश्रा के पुत्र समरेंद्र मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। 1998 के बाद से, इस सीट पर शाही परिवार के सदस्य संगीता सिंहदेव या उनके रिश्तेदार कलिकेश सिंहदेव का ही कब्जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबलांगीर में 14 लाख से अधिक मतदाता अपने उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे बलांगीर सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को चुनाव होने हैं

ओडिशा में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, चुनावी पारा लगातार चढ़ रहा है। इस बीच राज्य के बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र में भी चुनाव अभियान ने जोर पकड़ लिया है, जहां दो दिग्गज उम्मीदवारों के सामने एक नया चेहरा मैदान में उतरा है। एक तरफ पुराने दिग्गज राजवंशी हैं तो दूसरी तरफ एक युवा चेहरा। 

भीषण गर्मी के बावजूद, अपने समर्थकों और परिवार के सदस्यों के साथ, उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के अपने अंतिम प्रयास में जुटे हैं, जिसके लिए वे गांव-गांव, गली-गली की खाक छान रहे है। राज्य में सत्तारूढ़ बीजद ने जहां सांसद कलिकेश सिंहदेव को इस सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा ने तीन बार की सांसद संगीता सिंहदेव को मैदान में उतारा है, जो दिग्गज भाजपा नेता के वी सिंहदेव की पत्नी हैं। 

बलांगीर लोकसभा सीट का इतिहास

कांग्रेस ने विधानसभा में विपक्ष के नेता नरसिंह मिश्रा के पुत्र समरेंद्र मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। 1998 के बाद से, इस सीट पर शाही परिवार के सदस्य संगीता सिंहदेव या उनके रिश्तेदार कलिकेश सिंहदेव का ही कब्जा रहा है। भाजपा उम्मीदवार के रूप में संगीता 1998, 1999 और 2004 में बलांगीर से लोकसभा के लिए चुनी गईं। तो वहीं दूसरी ओर, कलिकेश 2009 से इस सीट पर काबिज हैं। उन्होंने 2014 में संगीता को 1,04,299 वोटों से हराया था और इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। 

संगीता बीजद-भाजपा गठबंधन की साझा उम्मीदवार के तौर पर लगातार तीन बार सांसद चुनी गयीं लेकिन गठबंधन टूटने के बाद वह कलिकेश से हार गयीं। हालांकि, समरेंद्र मिश्रा का मानना है कि वह इस बार बलांगीर में ‘‘वंशवादी शासन’’ को समाप्त कर देंगे। बलांगीर में 14 लाख से अधिक मतदाता अपने उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जहां लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावओडिशा लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील