लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: उम्मीदवारों को भाजपा ने कहा, बोले मगर ' जबान संभाल के' 

By संतोष ठाकुर | Updated: March 24, 2019 14:33 IST

सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों को कहा गया है कि वे केवल चिन्हित मुददों मैं भी चौकीदार, स्वच्छता अभियान,  रिकार्ड शौचालय बनाए जाने का मसला, किसानों के लिए शुरू की गई योजनाएं ही शामिल हो।

Open in App

भाजपा ने अपने पहले और दूसरे दौर के उम्मीदवारों को कहा है कि वे चुनाव में यह ध्यान रखें कि कितना बोलना है और क्या बोलना है। उम्मीदवारों को कहा गया है कि वे ऐसा कुछ भी न बोले जिसका नकारात्मक असर चुनाव पर हो। 

सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों को कहा गया है कि वे केवल चिन्हित मुददों मैं भी चौकीदार, स्वच्छता अभियान,  रिकार्ड शौचालय बनाए जाने का मसला, किसानों के लिए शुरू की गई योजनाएं ही शामिल हो। इसके साथ ही सबसे बड़ा मसला सर्जिकल स्ट्राइक का है, जिसे हर उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में उठाना है और इसके साथ ही लोगों से नारे भी लगवाने हैं। 

सूत्रों के मुताबिक भाजपा उम्मीदवारों को यह भी कहा गया है कि वे किसी भी हालत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नाम पर कोई भी व्यक्तिगत छींटाकंसी न करे। खासकर उनके व्यक्तिगत बिंदुओं को लेकर कोई भी नकारात्मक टिप्पणी न करे। इससे यह नकारात्मक संकेत जाएगा कि भाजपा एक महिला पर, खासकर उस महिला पर, अनुचित टिप्पणी कर रही है जिसने फिलहाल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। 

एक पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही सभी उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से वह परंपरागत ब्रीफिंग या समझाइश भी दी जाएगी जो आम तौर पर चुनाव से पहले हर उम्मीदवार को दी जाती है। इसमें चुनावी दिनचर्या, मीडिया से बातचीत के साथ ही चिन्हित मुददों पर केंद्रीत बयान देने के बिंदु शामिल होते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं