बिहार मतगणना रुझान: एनडीए तोड़ सकती है सभी पुराने रिकॉर्ड, मोदी-शाह-नीतीश की तिकड़ी के आगे तेजस्वी हो सकते हैं फुस्स

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 23, 2019 11:47 AM2019-05-23T11:47:34+5:302019-05-23T11:47:34+5:30

बिहार में 5 पार्टियों का महागठबंधन, लेकिन 2 सीटों के लाले पड़ गए हैं। बिहार में एनडीए भारी जीत की ओर बढ़ रही है। इसके कई कैंडिडेट्स ने अब निर्णायक बढ़त बना ली है। इनमें दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पश्चिमी चम्पारण से संजय जायसवाल, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा ने काफी अच्छी लीड बना ली है।

lok sabha election 2019 Bihar is set to face a tough battle with the BJP-led NDA pitted against the RJD-led Mahagathbandhan. | बिहार मतगणना रुझान: एनडीए तोड़ सकती है सभी पुराने रिकॉर्ड, मोदी-शाह-नीतीश की तिकड़ी के आगे तेजस्वी हो सकते हैं फुस्स

बिहार में 5 पार्टियों का महागठबंधन, लेकिन 2 सीटों के लाले पड़ गए हैं।

Highlightsबिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है।इस बार एनडीए को 40 में से 38 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, आरजेडी को 1 और कांग्रेस को 1 सीट में सिमट सकती है।

बिहार लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की लहर है। रुझानों से लग रहा है कि 40 लोकसभा सीटों में 38 सीट पर जीत सकती है।

बिहार में 5 पार्टियों का महागठबंधन, लेकिन 2 सीटों के लाले पड़ गए हैं। बिहार में एनडीए भारी जीत की ओर बढ़ रही है। इसके कई कैंडिडेट्स ने अब निर्णायक बढ़त बना ली है। इनमें दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पश्चिमी चम्पारण से संजय जायसवाल, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा ने काफी अच्छी लीड बना ली है। 

अब यहां से इन सभी जीत पक्की मानी जा रही है। गोपालजी ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल बारी सिद्दीकी पर 1 लाख 61 हजार से अधिक मतों से लीड बना ली है, वहीं पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से 82 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि बेगूसराय से गिरिराज सिंह ने 75 हजार से अधिक की ली बना ली है।

पूर्णिया से संतोष, कुशवाहा भी जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रहे हैं और वह 40 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं मधेपुरा में जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव ने भी 42 हजार की लीड ले ली है। अररिया से बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह ने भी करीब 40 हजार मतों बढ़त बना ली है।

कांग्रेस-आरजेडी के कई दिग्गजों का बिहार में चुनाव जीतना आसान नहीं लग रहा है। पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा, पाटलिपुत्र से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं लालू की बेटी मीसा भारती, बेगूसराय सीट से सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार चुनाव में पिछड़े दिख रहे हैं।

 एग्जिट पोल सर्वे में बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। इस बार एनडीए को 40 में से 38 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, आरजेडी को 1 और कांग्रेस को 1 सीट में सिमट सकती है।

 

Web Title: lok sabha election 2019 Bihar is set to face a tough battle with the BJP-led NDA pitted against the RJD-led Mahagathbandhan.



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Bihar Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/bihar.