मशहूर गायक अंकित तिवारी और बड़े भाई अंकुर तिवारी भाजपा में शामिल हुए

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 14, 2019 08:42 PM2019-05-14T20:42:11+5:302019-05-14T20:42:11+5:30

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा दोनों भाइयों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। विजय गोयल ने कहा इससे लग रहा है कि भाजपा के प्रति लोग झुक रहे है। इससे पहले भी कई सिने अभिनेता भाजपा से जुड़ चुके हैं। सनी देओल, रवि किशन, आनंद बख्शी प्रमुख हैं। 

lok sabha election 2019 ankit tiwari brother ankur tiwari bjp | मशहूर गायक अंकित तिवारी और बड़े भाई अंकुर तिवारी भाजपा में शामिल हुए

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

Highlightsसनी देओल भाजपा के गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सनी देओल के सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ के पुत्र सुनील जाखड़ मैदान में हैं।भाजपा ने रवि किशन को गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतरा है। यह सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। 

मशहूर गायक अंकित तिवारी और उनके बड़े भाई अंकुर तिवारी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने टि्वटर अकांउट पर यह पोस्ट किया है।

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा दोनों भाइयों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। विजय गोयल ने कहा इससे लग रहा है कि भाजपा के प्रति लोग झुक रहे है। इससे पहले भी कई सिने अभिनेता भाजपा से जुड़ चुके हैं। सनी देओल, रवि किशन, आनंद बख्शी प्रमुख हैं। 

सनी देओल भाजपा के गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सनी देओल के सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ के पुत्र सुनील जाखड़ मैदान में हैं। रवि किशन भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने रवि किशन को गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतरा है। यह सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। 


अंकित तिवारी उत्तर प्रदेश के कानपुर से है। इनके पिता का अपना एक संगीत समूह था। इनके माता भक्तिगीत गाते थे। बचपन से ही अंकित इन दोनो के साथ बैठ कर संगीत अभ्यास करते। इन्होंने विनोद कुमार द्विवेदी के यहाँ संगीत सीखा। प्रतिदिन लगभग 12 घंटे अभ्यास करते थे।

दो दूनी चार और साहेब बीवी और यंगस्टर जैसे चित्रो के लिये संगीत। तिवारी ने सोनी टीवी, स्टार प्लस, एवं कलर्स जैसे कई टीवी वाहिकाओं के लिए संगीत किया।

इन वाहिकाओं में आने वाली सीरियल्स के लिए ब्याग्रौंड संगीत रची। कई सीरियल्स के टैटिल गीत भी गाएं। 2011 में सारेगामा की पेशकश साई की तस्वीर अल्बम के लिए संगीत रचा।

इसके बाद ये स्वतंत्र संगीतज्ञ बन गए। रिचा शर्मा द्वारा गाया हुआ झांसी की रानी लक्ष्मीबायी पर निर्मित खूब लडी मरदानी प्राजेक्ट, जो कि स्टार प्लस की पेशकश थी, को संगीत दिया। इस प्राजेक्ट के द्वारा ही ये आशिकी 2 में गाने का मौका मिला।


 

Web Title: lok sabha election 2019 ankit tiwari brother ankur tiwari bjp