अब राज्यसभा से लोकसभा पहुंचेंगे अमित शाह, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद और कनिमोई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 24, 2019 08:30 PM2019-05-24T20:30:39+5:302019-05-24T20:30:39+5:30

शाह (54) पहली बार लोकसभा के लिए चुने गये हैं। वह अगस्त 2017 में संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव गांधीनगर से जीता है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सी जे चावड़ा को 5.57 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

lok sabha election 2019 Amit Shah, Smriti Irani, Ravi Shankar Prasad, Kanimozhi — from Rajya Sabha to Lok Sabha. | अब राज्यसभा से लोकसभा पहुंचेंगे अमित शाह, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद और कनिमोई

प्रसाद और ईरानी भी पहली बार लोकसभा चुनाव में जीते हैं।

Highlightsराज्यसभा में उनके सहयोगी रविशंकर प्रसाद और ईरानी भी 2019 के लोकसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरे हैं।मानव संसाधन विकास मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहीं ईरानी (43) ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,120 वोटों के अंतर से हराया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी एवं द्रमुक नेता कनिमोई 2019 के लोकसभा चुनाव के ऐसे प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं, जो फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं।

शाह (54) पहली बार लोकसभा के लिए चुने गये हैं। वह अगस्त 2017 में संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव गांधीनगर से जीता है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सी जे चावड़ा को 5.57 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

राज्यसभा में उनके सहयोगी रविशंकर प्रसाद और ईरानी भी 2019 के लोकसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरे हैं। प्रसाद और ईरानी भी पहली बार लोकसभा चुनाव में जीते हैं। मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहीं ईरानी (43) ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,120 वोटों के अंतर से हराया।

प्रसाद ने पटना साहिब सीट पर निवर्तमान सांसद और पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा को 2.84 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया। सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। ऐसा नहीं है कि केवल भाजपा के राज्यसभा सदस्यों ने ही इस आम चुनाव में पहली बार जीत का स्वाद चखा।

द्रमुक की 51 वर्षीय कनिमोई ने भी आम चुनाव में पहली विजयगाथा लिखी। उन्होंने तुठुक्कडी सीट से भाजपा उम्मीदवार को 3.47 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया। हालांकि कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य बी के हरिप्रसाद बेंगलुरु दक्षिण सीट पर 3.31 लाख वोटों के अंतर से हार गये। 

Web Title: lok sabha election 2019 Amit Shah, Smriti Irani, Ravi Shankar Prasad, Kanimozhi — from Rajya Sabha to Lok Sabha.