लाइव न्यूज़ :

मायावती के प्रधानमंत्री बनने पर क्या सपा करेगी समर्थन, अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2019 15:27 IST

मायावती ने उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना पसंद करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने भारत के अगले प्रधानमंत्री पर कहा, मैं चाहता हूं कि देश को अगला पीएम उत्तर प्रदेश से ही हो।अखिलेश यादव का ये बयान मायावती के उस बयान के बाद आया जिसमें बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो पीएम बनने के लिए अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना पसंद करूंगी।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर अखिलेश यादव ने कहा है कि ये लोकसभा चुनाव  के 23 मई के नतीजे आने के बाद देखेंगे। एक टीवी चैनले को दिए इंटरव्यू में जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या मायावती को प्रधानमंत्री बनना चाहिए तो उन्होंने गोल-मोल जवाब देते हुए कहा,  23 मई को नतीजे आने के बाद उन्हें कितना लोगों को साथ मिलता है ये उसके बाद तय किया जाएगा। मायावती को पीएम बनने के लिए पहले समर्थन जुटाना होगा। पीएम पद के लिए सपा और बसपा मिलकर तय करेगा। 

अखिलेश यादव से जब ये पहले पूछा गया तो उन्होंने पहले इस सवाल को टालने की कोशिश की थी। इस इंटरव्यू में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और कन्नौज से मौजूदा सांसद डिंपल यादव भी थीं। ये इंटरव्यू (6 मई) को प्रकाशित किया गया है। 

अखिलेश यादव ने भारत के अगले प्रधानमंत्री पर कहा, मैं चाहता हूं कि देश को अगला पीएम उत्तर प्रदेश से ही हो। मैं पूरी कोशिश करूंगा की पीएम यूपी से ही बने लेकिन मुझे उसमें भी कोई दिक्कत नहीं है अगर देश के दूसरे राज्य से कोई प्रधानमंत्री बनता है तो। 

इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा, मैं ये नहीं कहता कि सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन 80 में 79 सीट जीतने वाली है। लेकिन हमें अच्छे नंबर मिलेंगे। मुझे लगता है कि यूपी में इस बार बीजेपी पिछड़ेगी।  

अखिलेश यादव का ये बयान मायावती के उस बयान के बाद आया जिसमें बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो पीएम बनने के लिए अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना पसंद करूंगी। 

मायावती ने उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना पसंद करेंगी। 15 सालों से चुनाव से दूर रहने वाली मायावती ने कहा कि  अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ने का कारण भी है क्योंकि अंबेडकर नगर से ही दिल्ली का रास्ता जाता है। मायावती के लिए अंबेडकर नगर सेफ सीट मानी जाती है। मायावती अंबेडकर नगर सीट से 1989, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में जीती हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवमायावतीसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019डिंपल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए