लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और NCP पर बरसे पीएम मोदी, कहा- दोनों का गठबंधन कुंभकरण की तरह, शरद पवार पारिवारिक युद्ध से परेशान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2019 13:24 IST

पीएम मोदी ने कहा कि एनसीपी में इस समय पारिवारिक युद्ध चल रहा है। पार्टी शरद पवार के हाथों से निकलती जा रही है और स्थिति ये है कि उनके भतीजे धीरे-धीरे पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं। इसी वजह से एनसीपी को टिकट बंटवारे में भी दिक्कत आ रही है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (एक अप्रैल) को महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एनसीपी नेता शरद पवार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक समय था जब शरद पवार सोचते थे कि वो भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने ऐलान भी किया था कि वो ये चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, अचानक एक दिन बोले कि मैं तो यहां राज्यसभा में ही खुश हूं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। वे भी जानते हैं कि हवा का रुख किस तरफ है।

पीएम मोदी ने कहा कि एनसीपी में इस समय पारिवारिक युद्ध चल रहा है। पार्टी शरद पवार के हाथों से निकलती जा रही है और स्थिति ये है कि उनके भतीजे धीरे-धीरे पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं। इसी वजह से एनसीपी को टिकट बंटवारे में भी दिक्कत आ रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एससीपी का गठबंधन, कुंभकरण की तरह है। जब वो सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते हैं। 6 महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है। मत भूलिए, जब महाराष्ट्र का किसान अजित पवार से बांधों में पानी के बारे में सवाल करने गया था, तो उन्हें क्या जवाब मिला था। ऐसा जवाब मिला था, जो मैं बोल भी नहीं सकता। मत भूलिए, जब मावल के किसान अपने अधिकार के लिए लड़ रहें थे, तो पवार परिवार ने उन पर गोली चलाने का आदेश दे दिया था।  

मोदी ने कहा कि शरद पवार खुद एक किसान होने के बावजूद किसानों को भूल गए, उनकी चिंताओं को भूल गए हैं। उनके कार्यकाल में कितने ही किसानों को खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन पवार साहब ने कोई परवाह नहीं की। जिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते है। ये वो लोग हैं जो गरीब के नाम पर पैसा लाकर, उस पैसे से अपनी तिजोरी भरते हैं। 

पीएम ने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा कि मोदी ने केवल शौचालय की चौकीदारी की है। अब आप बताइये बरसों से जो साफ़-सफाई के काम में जुटे हैं, जो स्वच्छता के चौकीदार हैं, ये भाषा उनका अपमान है या नहीं। आपका ये चौकीदार पूरी ईमानदारी से दिन-रात आपकी मुश्किलों को कम करने में जुटा है। 

उन्होंने कहा कि विदर्भ का सूखा, मौसम के साथ ही कांग्रेस के 70 साल के भ्रष्टाचार की भी देन है। आपका ये चौकादार इसको हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं। इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी 5 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी संस्कृति को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है। हिन्दू आतंकवाद शब्द कौन लाया आपको ये ध्यान रखना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रकांग्रेसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन