जयपुर ग्रामीण लोक सभा सीट से BJP इस बार भी राज्यवर्धन राठौड़ पर आजमाएगी किस्मत? कांग्रेस से होगी कड़ी टक्कर
By रामदीप मिश्रा | Published: March 8, 2019 03:19 PM2019-03-08T15:19:32+5:302019-03-08T15:22:17+5:30
राजस्थान में लोक सभा चुनाव के लिए सूबे के मुख्य दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जहां कांग्रेस का हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली जीत से हौसला बढ़ा है वहीं बीजेपी वापसी करने की जुगत में लगी हुई है।
लोक सभा चुनाव-2019 को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है और पार्टियां मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करने लगी हैं। राजस्थान में भी लोक सभा चुनाव के लिए सूबे के मुख्य दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जहां कांग्रेस का हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली जीत से हौसला बढ़ा है वहीं बीजेपी वापसी करने की जुगत में लगी हुई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार चुनाव प्रचार के लिए सूबे का दौरा कर चुके हैं। आज हम जिस लोक सभा सीट की बात करने जा रहे हैं उस सीट पर अभी तक एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी का कब्जा रहा है।
जयपुर ग्रामीण लोक सभा सीट
राजस्थान में साल 2008 में परिसीमन हुआ था, जिसमें जयपुर और अलवर जिले के कुछ हिस्सों को मिलाया गया था और एक जयपुर ग्रामीण लोक सभा सीट का गठन किया गया था। यह लोक सभा सीट सामान्य है और इस सीट पर अभी तक दो बार चुनाव हुए हैं, जिसमें एक बार कांग्रेस से लालचंद कटारिया और दूसरी बार बाजेपी से राज्यवर्धन राठौड़ ने जीत हासिल की।
इस बार भी यहां मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। कहा जा रहा है बीजेपी एक बार फिर राठौड़ पर दांव आजमा सकती है क्योंकि कई बार राठौड़ ने दोबारा जयपुर ग्रामीण लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने का जिक्र किया है, लेकिन आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगी। वहीं, कांग्रेस की ओर से अभी तक स्थिति साफ नहीं है कि वह किस उम्मीदवार पर किस्मत आजमाएगी।
सीपी जोशी को हराया
जयपुर ग्रामीण लोक सभा सीट का परिसीमन होने के बाद पहली बार 2009 के चुनाव में कांग्रेस से लालचंद कटारिया ने बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह को हराया था। इसके बाद पिछली बार नरेंद्र मोदी लहर में बीजेपी ने दांव खेलते हुए राज्यवर्धन राठौड़ को मैदान में उतारा, जिसका विरोध पार्टी में देखने को मिला था। स्थानीय बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने विरोध किया था। हालांकि राठौड़ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी को हरा दिया।
इस समय राज्यवर्धन राठौड़ भारत सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री है। इसके अलावा उनके पास युवा एवं खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी है। बता दें, राठौड़ पूर्व ओलंपियन और सेना में कर्नल रहे हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़े
साल 2014 में हुए लोक सभा चुनाव के दौरान जयपुर ग्रामीण लोक सभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख, 96 हजार, 775 थी। इनमें से 10 लाख, 9 हजार, 87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और 59.47 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी के उम्मीदवा राज्यवर्धन राठौड़ को 6 लाख, 32 हजार, 930 वोट मिले थे और कांग्रेस के उम्मीदवार सीपी जोशी को 3 लाख, 34 वोट मिले थे। कुल मिलाकर राज्यवर्धन राठौड़ ने सीपी जोशी को 3 लाख, 32 हजार, 896 वोटों के भारी अंतर से हराया था। वहीं, तीसरे नंबर पर नेशनल पीपल्स पार्टी रही थी, जिसे 31 हजार, 617 वोट मिले थे।
O.S.N. | Candidate Name | Party | EVM Votes | Postal Votes | Total Votes | % of Votes | Result |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1. | Dr. C.P. Joshi | INC | 298208 | 1826 | 300034 | 29.89 | D |
2. | Rajyavardhan Singh Rathore | BJP | 629447 | 3483 | 632930 | 63.06 | E |
3. | Ajay Kumar Sharma | JGP | 5767 | 7 | 5774 | 0.58 | SF |
4. | Anil Kumar | AAAP | 6847 | 70 | 6917 | 0.69 | SF |
5. | Jagdish Prasad | LD | 1378 | 0 | 1378 | 0.14 | SF |
6. | Tek Chand Sonwal | APOI | 3035 | 12 | 3047 | 0.30 | SF |
7. | Dhiraj Gurjar | SP | 1401 | 11 | 1412 | 0.14 | SF |
8. | Navin Pilania | NPP | 31455 | 162 | 31617 | 3.15 | SF |
9. | Narayan Lal Parihar | BNNP | 1327 | 0 | 1327 | 0.13 | SF |
10. | Shyam Singh Rathore | LS | 3722 | 0 | 3722 | 0.37 | SF |
11. | Dr. Om Singh Meena | IND | 4518 | 2 | 4520 | 0.45 | SF |
12. | Kamal Kumar Gaur | IND | 9479 | 1 | 9480 | 0.94 | SF |
Rejected Votes | 0 | 1553 | 1553 | ||||
Total | 996584 | 7127 | 1003711 | ||||
NOTA | 11527 | 6 | 11533 |