लाइव न्यूज़ :

Lockdown: गृह मंत्रालय ने दुकानदारों की दी बड़ी राहत, आज से इन जगहों पर सभी तरह की दुकानें खोलने की छूट, मॉल रहेंगे बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2020 02:42 IST

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने एक आदेश जारी कर आज से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दुकान और स्थापना अधिनियम के तहत आने वाली सभी तरह की दुकानों को खोलने की छूट दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दुकानदारों को बड़ी राहत दी है।केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि निगम क्षेत्रों से बाहर वाले इलाके में स्थित बाजार परिसरों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है...

देशभर में कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि निगम क्षेत्रों से बाहर वाले इलाके में स्थित बाजार परिसरों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन इन दुकानों में सिर्फ 50 फीसदी ही कर्मचारी काम करेंगे और मास्क पहनने से लेकर सामाजिक दूरी समेत सभी तय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

हालांकि, इस छूट में बहु और एकल ब्रांड की मॉल वाली दुकानें शामिल नहीं हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा कि नगर निगमों के दायरे और उसके पड़ोस में स्थित सभी एकल दुकानों को बंद के दौरान खोले जाने की अनुमति होगी। हालांकि, नगर निगम के दायरे में स्थित बाजार वाले स्थानों की दुकानें तीन मई तक बंद रहेंगी। यह छूट संक्रमण के अति प्रभावित इलाकों में नहीं दी गई है।

बता दें कि भारत सरकार ने कोरोना से जंग के खिलाफ पहले 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जोकि 14 अप्रैल को खत्म होना था लेकिन महामारी के बढ़ते मामले देख सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया था। 

इस दौरान रोजमर्रा की केवल जरूरी चीजों- जैसे कि फल, सब्जी, दूध आदि की बिक्री के लिए अनुमति मिली थी। केंद्र सरकार के ताजा फैसले के मुताबिक, अब निगम क्षेत्रों से बाहर वाले इलाके में स्थित बाजार परिसरों की सभी तरह की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियागृह मंत्रालयलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे