लाइव न्यूज़ :

Lockdown: और ''निर्मल'' हुई गंगा... जो दशकों में नहीं हुआ, 10 दिन के लॉकडाउन ने कर दिखाया, वीडियो में देखें 40-50 फीसदी साफ हुआ नदी का पानी

By गुणातीत ओझा | Updated: April 5, 2020 10:27 IST

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन भले ही लोगों को परेशान कर रहा हो, लेकिन प्रकृति इन दिनों चैन की सांस ले रही है। लॉकडाउन में वाहनों की ना के बराबर आवाजाही के कारण देश में प्रदूषण अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। अभी की हवा की गुणवत्ता पहले की तुलना में कहीं ऊपर है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन की वजह से पहले के मुकाबले साफ हुई गंगा नदी, उद्योग धंधे बंद होने की वजह से गंगा में प्रदूषण में आई कमी10 दिनों में ही नदी की हालत में दिख रहा है काफी सुधार, नदी साफ होने से स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

वाराणसी।कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन भले ही लोगों को परेशान कर रहा हो, लेकिन प्रकृति इन दिनों चैन की सांस ले रही है। लॉकडाउन में वाहनों की ना के बराबर आवाजाही के कारण देश में प्रदूषण अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। अभी की हवा की गुणवत्ता पहले की तुलना में कहीं ऊपर है। अब बात करते हैं गंगा की.. गंगा नदी के लिए लॉकडाउन वरदान साबित हुआ है। बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों के बंद होने के चलते गंगा नदी का पानी साफ हो गया है। गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए दशकों से जारी कोशिशों का असर कभी देखने को नहीं मिला, लेकिन दस दिन के लॉकडाउन ने गंगा नदी का प्रदूषण पहले के मुकाबले 40-50 फीसदी कम कर दिया है। 

लॉकडाउन की वजह से देश की लगभग सभी फैक्ट्रियों में काम बंद हैृ। जिसका सीधा असर गंगा की सेहत पर दिखाई दे रहा। गंगा में प्रदूषण फैलने के बाद से इसकी स्थिति में इतना सुधार कभी देखने को नहीं मिला है। आईआईटी बीएचयू केमिकल इंजिनियरिंग और टेक्नॉलजी विभाग के प्रफेसर डॉ. पीके मिश्रा कहते हैं, 'गंगा में होने वाले कुल प्रदूषण में उद्योगों की हिस्सेदारी 10 फीसदी होती है। लॉकडाउन की वजह से उद्योग धंधे बंद हैं, इसलिए स्थिति बेहतर हुई है। हमें गंगा की स्थिति में 40-50 फीसदी सुधार दिख रहा है।'

प्रफेसर पीके मिश्रा ने आगे कहा, '15-16 मार्च को हुई बारिश की वजह से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है, इससे भी नदी की सेहत में सुधार हुआ है। अगर 24 मार्च से पहले के नदी के हालात की तुलना की जाए तो एक अच्छा सुधार दिख रहा है।'

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos