लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में 21 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:32 IST

Open in App

पुडुचेरी, 15 जून पुडुचेरी सरकार ने केंद्र शासित क्षेत्र में कोरोना वायरस जनित महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को अतिरिक्त प्रतिबंधों के साथ 21 जून मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन, 14 जून की आधी रात से लागू हुआ था।

सोमवार रात को जारी आदेश के अनुसार, पार्क, बगीचे, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम, संग्रहालय और पुस्तकालय बंद रहेंगे और लोगों के एक जगह एकत्र होने पर पाबंदी है। सरकार ने कहा कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शराब की बिक्री की अनुमति है।

आदेश के मुताबिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल के आयोजन पर कड़ा प्रतिबंध है। सभी दुकानें, वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक एसी के प्रयोग के बिना और कोविड नियमों का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे।

आदेश के अनुसार, सब्जी तथा फल विक्रेता प्रतिदिन सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक दुकान खोल सकेंगे। रेस्तरां और होटल के अंदर बार तथा खाने पीने की दुकानें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम पांच बजे तक खोली जा सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां