लाइव न्यूज़ :

Lockdown: चेन्नई, कोयबंटूर और मदुरै चार दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: April 25, 2020 05:38 IST

सीएम पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘ चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै के निगम इलाके 26 अप्रैल को सुबह छह बजे से लेकर 29 अप्रैल के रात नौ बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगे।’’ इसी तरह का बंद सालेम और तिरुपुर में भी लागू रहेगा। वहीं बाकी अन्य जिलों में मौजूदा बंद के नियम लागू रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै को रविवार से चार दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है।राज्य में शुक्रवार को इस वायरस से दो लोगों की जान चली गई और 72 लोग संक्रमित पाए गए।

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै को रविवार से चार दिनों के लिए पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है। राज्य में शुक्रवार को इस वायरस से दो लोगों की जान चली गई और 72 लोग संक्रमित पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,755 तक पहुंच गई है। वहीं दो लोगों की मौत के साथ ही अब तक राज्य में इस वायरस की वजह से 22 लोगों की जान जा चुकी है। बुलेटिन में बताया गया है कि कुल नए 72 मामलों में से 52 मामले चेन्नई के हैं और राजधानी में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 452 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती 67 वर्षीय पुरुष की मौत 22 अप्रैल को हो गई। उन्हें 14 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज की मौत के बाद उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

शुक्रवार तड़के 70 वर्षीय महिला की मौत मदुरै में हो गई। वहीं आज कुल 114 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है जिसके बाद राज्य में इस वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 866 हो गई है।

राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण के 452 मामले चेन्नई से हैं। इसके बाद 141 मामले कोयंबटूर से, 110 मामले तिरुपुर से हैं। मदुरै और सालेम में क्रमश: 56 और 30 मामले हैं। सरकार ने घोषणा की है कि ये पांचों जिले 29 अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रहेंगे।

सी पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘ चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै के निगम इलाके 26 अप्रैल को सुबह छह बजे से लेकर 29 अप्रैल के रात नौ बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगे।’’ इसी तरह का बंद सालेम और तिरुपुर में भी लागू रहेगा। वहीं बाकी अन्य जिलों में मौजूदा बंद के नियम लागू रहेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियातमिलनाडुलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे