लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन ने जीवन देखने का दृष्टिकोण बदलाः सोनू सूद

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:21 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

(नाम में सुधार के साथ)

मुंबई, छह जनवरी अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण ही बदल दिया है। उन्हें इसी से " आई एम नो मेसायाह" नाम से एक संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली है।

सूद ने पिछले साल मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की उनके घरों तक पहुंचने में सहायता की थी। साथ में प्रवासी रोजगार ऐप जारी किया ताकि नौकरी तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सके।

"दबंग" फिल्म में काम कर चुके सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण को बदल दिया है और इस वजह से उन्हें संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली। यह किताब उन्होंने मीना के अय्यर के साथ मिलकर लिखी है।

सूद ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, " लॉकडाउन ने जीवन को देखने के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल दिया। मैं हमेशा 2020 को एक ऐसे साल के तौर पर याद करूंगा जब हम सबसे ने स्वयं का सर्वश्रेष्ठ रूप बनाने की कोशिश की। संस्मरण मेरे उन पलों को याद रखने का तरीका था। संस्मरण बेहद खास है। "

यह किताब पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित की है। " आई एम नो मेसायाह" 47 वर्षीय अभिनेता की भावनात्मक और अक्सर चुनौतीपूर्ण यात्रा को बताती है जो उन्होंने उन लोगों के साथ की है जिनकी उन्होंने मदद की थी।

अभिनेता की टीम के मुताबिक, सूद ने मुंबई, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों के करीब एक लाख लोगों की उनके घर पहुंचने में मदद की तथा जरूरतमंदों को चिकित्सा और रोजगार की सहायता उपलब्ध कराई।

अभिनेता "दबंग ", "सिम्मबा " "आर.. राजकुमार " और "अरुंधति " जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं निभा चुके हैं।

सूद ने कहा, " मेरा मानना है कि मैं कोई मसीहा नहीं हूं। मेरे माता-पिता ने सदैव मुझे दूसरों की सहायता करने की अहमियत सिखाई है और मैं उनकी सलाह को मान रहा था। "

उन्होंने कहा कि गरीब मनुष्य सबसे ज्यादा सहन करता है।

अभिनेता ने कहा, " कई प्रवासी मजदूरों को सड़कों पर उतरना पड़ा क्योंकि उनके पास अपने घर जाने का कोई विकल्प नहीं था। ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों के बच्चों की फिलहाल शिक्षा तक पहुंच नहीं है, क्योंकि उनके पास स्मार्टफोन नहीं है। मेरा मानना है कि उन लोगों की मदद करना हमारा फर्ज है। "

सूद 1990 के दशक के अंत में पंजाब के मोगा से पंजाब आए थे। उन्होंने कहा कि वह जितना संभव हो सकेगा लोगों की उतनी मदद करेंगे।

साल 2021 में, अभिनेता "पृथ्वीराज " फिल्म में दिखेंगें जिसमें व अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ काम करेंगे।

दक्षिण में भी वह दो तेलुगु फिल्में करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया