लाइव न्यूज़ :

Lockdown: महाराष्ट्र के अकोला के किसान समूहों ने प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर 8.5 करोड़ रुपये के कृषि उत्पाद बेचे

By भाषा | Updated: April 26, 2020 05:37 IST

महाराष्ट्र के अकोला जिले के किसानों ने कोरोना वायरस महामारी प्रसार रोकने के लिए लागू ‘लॉकडाऊन’ के बीच प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुये 8.50 करोड़ रुपये के कृषि उत्पादों की बिक्री करने में सफलता हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के अकोला जिले के किसानों ने कोरोना वायरस महामारी प्रसार रोकने के लिए लागू ‘लॉकडाऊन’ के बीच प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुये 8.50 करोड़ रुपये के कृषि उत्पादों की बिक्री करने में सफलता हासिल की।जिला कृषि अधीक्षक मोहन वाघ ने बताया, ‘‘राज्य के कृषि विभाग और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (एटीएमए) की मदद से, अकोला में 69 किसान समूहों ने ग्राहकों से सीधे ऑर्डर लिये और लॉकडाउन शुरू होने के बाद से 8.50 करोड़ रुपये की सब्जियों, फलों की आपूर्ति की।’’

महाराष्ट्र के अकोला जिले के किसानों ने कोरोना वायरस महामारी प्रसार रोकने के लिए लागू ‘लॉकडाऊन’ के बीच प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुये 8.50 करोड़ रुपये के कृषि उत्पादों की बिक्री करने में सफलता हासिल की। एक वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तीन सप्ताह तक चलने वाले देशव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च को शुरू हुआ जिसे 14 अप्रैल को 3 मई तक बढ़ा दिया गया। जिला कृषि अधीक्षक मोहन वाघ ने बताया, ‘‘राज्य के कृषि विभाग और कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (एटीएमए) की मदद से, अकोला में 69 किसान समूहों ने ग्राहकों से सीधे ऑर्डर लिये और लॉकडाउन शुरू होने के बाद से 8.50 करोड़ रुपये की सब्जियों, फलों की आपूर्ति की।’’

वाघ ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्होंने शहरी क्षेत्रों में 93 स्थानों पर बिक्री शुरू की और 850 टन उपज बेची। उनके मोबाइल फोन ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई।’’ एटीएमए, केन्द्र की राष्ट्रीय कृषि प्रौद्योगिकी परियोजना का हिस्सा है और किसानों को प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने में मदद करने के लिए तकनीकी समर्थन और अनुसंधान सहायता प्रदान करता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं