लाइव न्यूज़ :

Lockdown 4: दिल्ली में आर्ड ईवन नियम के तहत आज से खान मार्केट, कनॉट प्लेस, सरोजिनी नगर की दुकानें खुलेंगी

By भाषा | Updated: May 19, 2020 05:15 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सम-विषम नियम के तहत बाजारों में दुकानें खोले जाने की अनुमति देने की घोषणा की। साथ ही, चेतावनी भी दी कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें बंद करवाने के साथ-साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे सरोजिनी नगर बाजार की दुकानें मंगलवार से खोली जाएंगी। बाजार की ओर से एक प्रतिनिधि थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण और सेनेटाइजर के साथ मौजूद रहेगा।

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित सम-विषम नियम के अनुसार मंगलवार से शहर के कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे बड़े व्यावसायिक केंद्र खुल जाएंगे। हालांकि, अत्याधिक भीड़ वाले कुछ बड़े बाजार जैसे चांदनी चौक और सदर बाजार बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सम-विषम नियम के तहत बाजारों में दुकानें खोले जाने की अनुमति देने की घोषणा की। साथ ही, चेतावनी भी दी कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें बंद करवाने के साथ-साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नयी दिल्ली व्यापारी संघ (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, '' हम मंगलवार से कामकाज शुरू करेंगे और सरकार के आदेशानुसार सम-विषम के निर्देशों का पालन करेंगे। कनॉट प्लेस इस तरह से बना हुआ है कि यहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने में दिक्कत नहीं आएगी।''

उन्होंने कहा कि वैसे हमें सम-विषम नियम से निराशा हुई है क्योंकि इसे हर बाजार पर लागू करने के बजाय बाजार के हिसाब से फैसला लेना चाहिए था। खान मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने भी मंगलवार से बाजार खोले जाने की बात कही। वहीं, सरोजिनी नगर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, '' सरोजिनी नगर बाजार की दुकानें मंगलवार से खोली जाएंगी।

हमने सोमवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और यह फैसला किया गया कि बाजार के सभी आठ प्रवेश द्वार पर एक-एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा और बाजार की ओर से एक प्रतिनिधि थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण और सेनेटाइजर के साथ मौजूद रहेगा।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव