लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन 4.0: बिहार में नहीं दिख रहा कोई खास असर, बेधड़क होकर सड़कों पर निकलने लगे लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2020 14:49 IST

केंद्र सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक लॉकडाउन की अवधि में सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेल एवं मनोरंजन आदि समारोहों के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. भीड़ -भाड़ की गतिविधि पर रोक रहेगी.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन-4 में तो लॉकडाउन कानून की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जाने लगी हैं. सड़कों पर बाजार सजने लगी हैं और लोग भी बेफिक्र होकर अपनी दुनियां में मशगूल होने लगे हैं.

पटना: बिहार में लॉकडाउन कानून का न तो पहले मतलब था और अब लॉकडाउन-4 में तो इस कानून की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जाने लगी हैं. सड़कों पर बाजार सजने लगी हैं और लोग भी बेफिक्र होकर अपनी दुनियां में मशगूल होने लगे हैं. ना तो कोरोना का डर और ना सोशलडिस्टेंशिंग का ख्याल, दुनिया अपनी है और कानून के रखवाले कभी-कभी खानापूर्ति कर अपनी जिम्मेदारियों का अहसास करा जा रहे हैं. हालात यह हैं कि राजधानी पटना सहित सूबे के अन्य ईलाकों से भी लॉकडाउन-4 का बेमानी होने की खबरें आने लगी हैं.

हालात अगर राजधानी पटना की देखें तो लॉकडाउन-4 के पहले दिन ही कई इलाकों में भीषण जाम लग गया. 200 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटा लग गए. जबकि राज्य सरकार ने लॉकडाउन-4 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. लॉकडाउन-4 में पटना की कई और दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है. इनमें कपड़े की दुकानें भी शामिल हैं. दिन के 11 से 4 बजे तक इन्हें खोलने की अनुमति जिला प्रशासन ने दी है. इनके अलावा शहर में ड्राई क्र्लींनग, फर्नीचर,बर्तन साइकिल और खेल सामग्री की दुकानें भी खुलेंगी. ये दुकानें सप्ताह के तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 6 बजे तक खुलेंगी. जबकि किताब, चश्मा, स्टेशनरी, इलेक्ट्रिकल सामान और इलेक्ट्रॉनिक्सकी दुकानों को खोलने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है.

इसके बाद शहर में ये दुकानें खुल भी रही हैं. जिला प्रशासन की ओर से पूर्व के निर्गत आदेश के अनुसार रेस्टोरेंट से सिर्फ होम डिलीवरी का काम जारी रहेगा. इन दुकानों पर सोशल डिस्टेशिंसग का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा. मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा. आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. केंद्र सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक लॉकडाउन की अवधि में सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेल एवं मनोरंजन आदि समारोहों के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. भीड़ -भाड़ की गतिविधि पर रोक रहेगी. बावजूद इसके आज भाकपा के लोग शहर के जंक्शन गोलंबर प्र प्रदर्शन करते नजर आये. हालांकि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि लॉकडाउन-4 में भी पूरी सख्ती बरती जाएगी. आम लोगों से अपील है कि वह सरकार के आदेश का पालन करें. डीजीपी के अपील के बावजूद इसका असर कहीं दिखा नही. लोग बेधडक सडकों पर फर्राटा मारते नजर आ जा रहे हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत