लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन बेअसरः शाहीन बाग खाली होने के बाद इलाके में जमा हुई भीड़, भारी संख्या में सुरक्षाबल हैं तैनात

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 24, 2020 11:07 IST

सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में  महिलाएं पिछले तीन महीने से बैठी हुई थीं। पुलिस ने अलसुबह सभी को धरनास्थल से हटाया और टेंट उखाड़कर फेंक दिया। साथ ही साथ धरनास्थल पर रखे गए तख्त भी उठा लिए। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस खतरे के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे लोगों को मंगलवार सुबह वहां से हटा दिया।धरना हटने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए हैं।

कोरोना वायरस खतरे के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे लोगों को मंगलवार सुबह वहां से हटा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद है। वहीं, धरना हटने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए हैं। बता दें, दिल्ली में लॉकडाउन के चलते भीड़ को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में जारी धरना हटाए जाने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। भीड़ जहां धरना दिया जा रहा था उसी के पास पहुंची है। हालांकि धरने वाली जगह पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। 

दरअसल, सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में  महिलाएं पिछले तीन महीने से बैठी हुई थीं। पुलिस ने अलसुबह सभी को धरनास्थल से हटाया और टेंट उखाड़कर फेंक दिया। साथ ही साथ धरनास्थल पर रखे गए तख्त भी उठा लिए।  इस दौरान पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के कारण लॉकडाउन (बंद) लागू किए जाने के बाद शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल को खाली करने का अनुरोध किया गया था। अधिकारी के अनुसार जब प्रदर्शनकारियों ने जगह खाली करने से इनकार कर दिया तो कार्रवाई की गई और प्रदर्शन स्थल खाली करा लिया गया। 

बता दें कि दिल्ली सरकार ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 50 से अधिक लोगों वाले समारोहों की अनुमति नहीं है, जिसकी संख्या घटाकर अब 20 कर दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'यह शाहीन बाग पर भी लागू होता है।' 

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सोमवार (23 मार्च) से राजधानी को लॉकडाउन कर दिया है। यहां स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद कड़े कदम उठाए गए हैं। 

बता दें, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक करीब 500 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। मंगलवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले 492 हैं। 

 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?