LMOTY 2020: निर्मला सीतारमण ने कहा-महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड का हर साल पूरे महाराष्ट्र को इंतजार रहता है...

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 16, 2021 03:28 PM2021-03-16T15:28:57+5:302021-03-18T16:29:32+5:30

LMOTY 2020: सीतारमण ने कहा कोविड काल में पेटीएम ने बेहतरीन काम किया। सभी घर के लोग जानने लगे हैं।

LMOTY 2020 Finance Minister Nirmala Sitharaman Every year waiting Maharashtrian of the Year Award | LMOTY 2020: निर्मला सीतारमण ने कहा-महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड का हर साल पूरे महाराष्ट्र को इंतजार रहता है...

कोविड चुनौती भरा समय रहा, हमने कई कोविड सेंटर बनाए। (file photo)

Highlightsमहाराष्ट्र की संस्कृति कितनी समृद्ध है, महाराष्ट्र एक तरह से पश्चिम बंगाल की तरह है। एक निष्पक्ष मीडिया समूह की ओर से इसे दिया जाता है। 

LMOTY 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड का हर साल पूरे महाराष्ट्र को इंतजार रहता है, क्योंकि एक निष्पक्ष मीडिया समूह की ओर से इसे दिया जाता है। 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सतारा एक ऐसी जगह है, पंढरपुर ऐसी जगह हैं, जो बताते हैं कि महाराष्ट्र की संस्कृति कितनी समृद्ध है, महाराष्ट्र एक तरह से पश्चिम बंगाल की तरह है। लोकमत बतौर मीडिया ग्रुप समाज के लिए अच्छा काम करता रहेगा, इसका मुझे पूरा विश्वास है। सीतारमण ने कहा कोविड काल में पेटीएम ने बेहतरीन काम किया। सभी घर के लोग जानने लगे हैं।

एकनाथ शिंदे ने लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिलने पर कहा कि 'कोविड चुनौती भरा समय रहा, हमने कई कोविड सेंटर बनाए। रिकार्ड टाइम में कई काम हुए। केंद्र से भी मदद मिलती रही है।लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिलने पर सज्जन जिंदल ने कहा- ये मेरे लिए ग्रेट अनुभव है...सभी को धन्यवाद।

कोरोना काल में अनुकरणीय योगदान के लिए महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020' से सम्मानित किया गया है। सरकार स्थापित करनी हो या फिर मराठा आरक्षण या कोरोना के खिलाफ लड़ाई...सभी मोर्चों पर आगे रहकर एक जिद के साथ काम करने वाले नेता का नाम है महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे।

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर...

1. सज्जन जिंदल (जिंदल समूह)

2. एकनाथ शिंदे (महाराष्ट्र, शहरी विकास मंत्री)

3. विजय शेखर शर्मा (पेटीएम)

4. इकबाल सिंह चहल, (कमिश्नर, मुंबई नगरपालिका)

5. युवराज ढमाले (समाजसेवी)।

Web Title: LMOTY 2020 Finance Minister Nirmala Sitharaman Every year waiting Maharashtrian of the Year Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे