लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान और रामविलास पासवान ने अरुण जेटली से की मुलाकात, नहीं थमा है एनडीए का अंदरूनी संकट?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2018 12:59 IST

चिराग पासवान ने 18 दिसंबर को ट्वीट किया था, "गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है।इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है।"

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने एनडीए छोड़कर गए टीडीपी और एलजेपी का उदाहरण देते हुए बीजेपी को गठबंधन धर्म पर नसीहत दी थी।गुरुवार को चिराग पासवान और रामविलास पासवान की बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हुई थी।

लोक जनतांत्रिक पार्टी (LJP) के प्रमुख रामविलास पासवान और उनके बेटे और सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को वित्त मंत्री और बीजेपी नेता अरुण जेटली से संसद स्थित चैम्बर में मुलाकात की। चिराग पासवान के 18 दिसंबर को किए दो ट्वीट और मीडिया में दिये बयान के बाद इस अफवाह को बल मिला था कि एलजेपी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग हो सकती है।

गुरुवार (20 दिसंबर) को भी रामविलास पासवान और चिराग पासवान की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली एवं अन्य नेताओं से मुलाकात हुई थी। बीजेपी नेताओं और एलजेपी नेताओं ने मतभेद की खबरों से इनकार किया था।

एलजेपी के कुल छह सांसद हैं। रामविलास पासवान और चिराग पासवान दोनों ही लोक सभा सांसद हैं।

चिराग पासवान ने 18 दिसंबर को ट्वीट किया था, "गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है।इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है।"

एक अन्य ट्वीट में चिराग पासवान ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के एनडीए से अलग होने का जिक्र किया था। चिराग पासवान ने लिखा था, टीडीपी व रालोसपा के एनडीए गठबंधन से जाने के बाद एनडीए गठबंधन नाज़ुक मोड़ से गुज़र रहा है। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथीयों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीक़े से दूर करें।"

एनडीए के साझीदार और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पाँच राज्यों के विधान सभा चुनावों के नतीजे आने से एक दिन पहले 10 दिसंबर को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते हुे एनडीए से अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) को अलग करने की घोषणा की थी। 

 

उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी ने गुरुवार को बिहार में लालू यादव की राजद और कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा की। बिहार में नीतीश कुमार की जदयू और बीजेपी की गठबंधन सरकार है। 

चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने मार्च 2018 में ही एनडीए से अलग होकर कांग्रेस से हाथ मिला लिया।

 

टॅग्स :चिराग पासवानरामविलास पासवानअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण