लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में टोकन से मिलेगी शराब, हर घंटे एक दुकान के लिए जारी होंगे 50 टोकन

By एसके गुप्ता | Updated: May 7, 2020 22:43 IST

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से लोगों का समय भी बचेगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देनई व्यवस्था में लोग ऑनलाइन टोकन लेकर अपना समय निश्चित करवाकर शराब खरीदने दुकान पर आएंगे।लोगों को शराब खरीदने का टोकन लेने के लिए www.qtoken.in पर लॉगइन करना होगा।

शराब की बिक्री को लेकर पिछले तीन दिनों से दिल्ली सरकार की सड़कों पर उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियों और कोरोना संक्रमण के खतरे को टालने के लिए दिल्ली सरकार ने तय किया है कि दिल्ली में शराब की दुकानों पर टोकन से शराब बिकेगी। नई व्यवस्था में लोग ऑनलाइन टोकन लेकर अपना समय निश्चित करवाकर शराब खरीदने दुकान पर आएंगे। लोगों को शराब खरीदने का टोकन लेने के लिए www.qtoken.in पर लॉगइन करना होगा। जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन टोकन मिलेगा। सरकार की ओर से की गई व्यवस्था के तहत हर 1 घंटे के स्लॉट में केवल 50 लोगों को ही एक दुकान के 50 टोकन मिलेंगे। 

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से लोगों का समय भी बचेगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो सकेगा। नई व्यवस्था के तहत पुरानी व्यवस्था भी लागू रहेगी यानि जो लोग बिना टोकन के लाइन में लगकर शराब खरीदना चाहते हैं उनकी लाइन अलग होगी और जो लोग टोकन लेकर निश्चित समय पर शराब खरीदना चाहते हैं उनकी लाइन अलग होगी।

शराब कंपनियों की फेडरेशन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन एल्कोहलिक बेवरेज कंपनिज (सीआईएबीसी) के महानिदेशक विनोद गिरी ने लोकमत से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन होगा। गुरूवार को वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया से मिले थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार ने 150 शराब की दुकानों को खुलने की अनुमति दी है। जिसमें से मात्र 50 दुकानें ही खुल रही हैं। उन्होंने सिसोदिया से कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शराब की बंद दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा होम डिलीवरी पर भी विचार किया जाए।  जिससे सड़कों पर शराब खरीदने वालों की भीड़ न लगे। उन्होंने कहा कि अन्य राज्य सरकारों को छत्तीसगढ़, पंजाब और पश्चिम बंगाल से सीखना चाहिए।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों