'चीन जैसे दाखिल हुआ, वैसे ही हम भी कर्नाटक में घुस जाएंगे...', सीमा विवाद पर संजय राउत का बयान

By विनीत कुमार | Published: December 21, 2022 02:21 PM2022-12-21T14:21:20+5:302022-12-21T14:25:52+5:30

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच संजय राउत ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद और भड़क सकता है। संजय राउत ने कहा कि जैसे चीन देश में दाखिल हुआ, वैसे वे भी कर्नाटक में प्रवेश कर जाएंगे।

Like China entered country, we will also enter Karnataka, says Sanjay Raut amid border dispute | 'चीन जैसे दाखिल हुआ, वैसे ही हम भी कर्नाटक में घुस जाएंगे...', सीमा विवाद पर संजय राउत का बयान

चीन की तरह हम कर्नाटक में घुस जाएंगे: संजय राउत (फाइल फोटो)

Highlightsचीन जैसे देश में दाखिल हुआ, हम भी कर्नाटक में घुस जाएंगे: संजय राउतसंजय राउत ने कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए किसी के इजाजत की जरूरत नहीं है।कर्नाटक के मुख्यमंत्री आग लगा रहे हैं, महाराष्ट्र में कमजोर सरकार है और कोई स्टैंड नहीं ले रही है: राउत

मुंबई: कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद को लेकर बढ़े तनाव के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) नेता संजय राउत ने बुधवार को एक बयान देकर नया विवाद पैदा कर दिया। संजय राउत ने कहा, 'जैसे चीन देश में दाखिल हुआ उसी तरह हम कर्नाटक में घुस जाएंगे।'

संजय राउत ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। राउत ने कहा, 'जैसे चीन घुसा है, हम (कर्नाटक) में घुसेंगे। हमें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। हम इसे बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री आग लगा रहे हैं। महाराष्ट्र में कमजोर सरकार है और कोई स्टैंड नहीं ले रही है।'

राउत का बयान महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच दशकों पुराने सीमा विवाद को लेकर बढ़े तनाव के समय आया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी सूचीबद्ध है। हालाँकि, एकनाथ शिंदे की सरकार को इस मुद्दे पर आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र में भी विपक्ष इस मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहा है।

विपक्ष के नेता अजीत पवार पहले ही विधानसभा में सीमा विवाद का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'महाराष्ट्र के एक लोकसभा सदस्य को बेलगाम में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी को भी आने से नहीं रोका जाएगा। ऐसे में वहां कलेक्टर ऐसे फैसला कैसे ले सकता है।'

पवार द्वारा उठाए गए मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'देश के गृह मंत्री ने पहली बार सीमा विवाद की मध्यस्थता की, उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है, हमने सीमा पर रहने वालों का पक्ष उनके सामने रखा है। अमित शाह ने सीमा विवाद पर अपनी बात रखी है, अब सीमा विवाद पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, हमें सीमा पर रहने वाले लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।'

Web Title: Like China entered country, we will also enter Karnataka, says Sanjay Raut amid border dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे