उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश

By भाषा | Published: July 31, 2021 03:40 PM2021-07-31T15:40:26+5:302021-07-31T15:40:26+5:30

Light to moderate rain in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश

उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश

लखनऊ 31 जुलाई उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग ने शनिवार को यहां विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े।

इसमें कहा गया है कि चित्रकूट, इटावा, एटा, औरैया, फिरोजाबाद, सोनभद्र, आगरा और ललितपुर जिलों में बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस लखीमपुर खीरी में और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में दर्ज किया गया।

विभाग ने पूर्वानुमान लगाया कि रविवार को राज्य में कई स्थानों पर बारिश होगी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light to moderate rain in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे