दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Published: August 29, 2021 10:09 AM2021-08-29T10:09:44+5:302021-08-29T10:09:44+5:30

Light rain likely in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर 118 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain likely in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे