दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Published: August 28, 2021 10:33 AM2021-08-28T10:33:20+5:302021-08-28T10:33:20+5:30

Light rain likely in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्लीवासियों के लिए शनिवार सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 73 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain likely in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Meteorological Department