दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

By भाषा | Published: August 30, 2021 09:53 AM2021-08-30T09:53:15+5:302021-08-30T09:53:15+5:30

Light rain forecast in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में सोमवार सुबह बादल छाए रहे और शाम में हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था जबकि अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain forecast in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे