लाइव न्यूज़ :

‘विवादित’ गाना 3 दिन में नहीं हटाया तो सनी लियोनी व शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई : मिश्रा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 15:08 IST

Open in App

भोपाल, 26 दिसंबर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी व शाकिब तोशी ने माफी मांग कर अपना विवादास्पद गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ तीन दिन में सोशल मीडिया से नहीं हटाया तो इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर सनी लियोनी द्वारा अश्लील डांस किये जाने पर पूछे गये सवाल पर मिश्रा ने संवाददाताओं से यहां कहा, ‘‘कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं। राधा मां हमारी भगवान ही हैं। अलग से इस देश में राधा के मंदिर हैं। मां राधा की पूजा होती है। ये शाकिब तोशी ऐसा एकाध गीत अपने धर्म पर बना सकते हैं क्या? हमारे धर्म की आस्था एवं हमारे धर्म पर चोट जरूर पहुंचाते हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इनका गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है। मैं सनी लियोनी व शाकिब तोशी को हिदायत दे रहा हूं कि समझें और संभलें।’’

मिश्रा ने बताया, ‘‘मैं विधि विशेषज्ञों से राय लूंगा। अगर तीन दिन में दोनों ने माफी मांगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल