किसानों पर लाठीचार्ज : भिवानी और जींद में घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन

By भाषा | Published: August 28, 2021 07:17 PM2021-08-28T19:17:17+5:302021-08-28T19:17:17+5:30

Lathi charge on farmers: Demonstrations from place to place in protest against the incident in Bhiwani and Jind | किसानों पर लाठीचार्ज : भिवानी और जींद में घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन

किसानों पर लाठीचार्ज : भिवानी और जींद में घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन

हरियाणा के करनाल जिले में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया।भिवानी में किसानों ने घटना के विरोध में कितलाना टोल पर जाम लगा दिया। वहीं जींद जिले में किसानों ने कई सड़कों पर यातायात बाधित कर दी। भिवानी जिले में कितनाला टोल पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू)के जिलाध्यक्ष राकेश आर्य के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन् किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आर्य ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों को डरा-धमकाकर अपने हकों से वंचित रखना चाहती है, लेकिन किसान अब अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा तथा जब तक किसानों को अपने हक नहीं मिलेंगे, तब तक उनकी घर वापसी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद कर उद्योगपतियों के हाथों में देश की कृषि व्यवस्था सौंपना चाहती है, जिसे किसान किसी भी सूरत में पूरा नहीं होने देंगे।’’ करनाल की घटना के विरोध में जींद के किसानों और विभिन्न संगठनों ने भी शनिवार दोपहर जिले में करीब 21 स्थानों पर राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों को जाम कर दिया जिसकी वजह से जींद-रोहतक, जींद-पटियाला, जींद-कैथल, जींद-करनाल, जींद-सफीदों, असंध-पानीपत, जींद-हिसार, हिसार-चंडीगढ, जींद-बरवाला, नरवाना-टोहाना मार्ग बाधित हो गया। सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक गिरफ्तार किए गए किसानों को छोड़ा नहीं जाता तब तक जाम नहीं खोले जाएंगे। रास्ते जाम होने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lathi charge on farmers: Demonstrations from place to place in protest against the incident in Bhiwani and Jind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bharatiya Kisan Union