लाइव न्यूज़ :

टॉप 5 न्यूज: HAL में राहुल गांधी ने की राफेल डील पर चर्चा, 50 तक पहुंची जीका वायरस के मरीजों की संख्या

By स्वाति सिंह | Updated: October 13, 2018 19:02 IST

lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं।

Open in App

आज पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों से मुलाकात की। बता दें, lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं... 

HAL पहुंचे राहुल गांधी

राहुल ने एयरोस्पेस में कंपनी को रणनीतिक संपत्ति करार दिया।राहुल गांधी ने कहा कि एचएएल में काम करना बहुत गर्व की बात है। यहां राहुल ने कंपनी कर्मचारियों से राफेल मुद्दे पर बात की। रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी एचएएल के मौजूदा एवं पूर्व कर्मचारियों से यहां बातचीत करते हुए राहुल ने कहा कि एचएएल ने देश के लिए शानदार काम किया है और हमारी हिफाजत करने तथा एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण देने के लिए देश इसका कर्जदार है। यहां पढ़ें 

अफगानिस्तान में चुनावी रैली में बम ब्लास्ट

अफगानिस्तान में चुनावी रैली में एक महिला उम्मीदवार के समर्थकों को निशाना बनाकर किये गए विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। मोटरसाइकिल में बम लगाकर यह विस्फोट किया गया। हालिया महीनों में संसदीय चुनाव से जुड़ी हिंसा की घटनाएं बढ़ गयी है। देश में 20 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के पहले हमले और बढ़ने की आशंका है। वहीं, उत्तरी-पूर्वी अफगानिस्तान के तकहर प्रांत में हुए एक धमाके में 32 लोग घायल हो गए।यहां पढ़ें 

सरकारी नौकरियों में दिया जाए 75 प्रतिशत आरक्षण

केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले झारखंड के दौरे पर रांची में हैं। मीटू में केंद्रीय राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोप के बारे में उन्होंने कहा कि उनका पक्ष सुनने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। झारखंड दौरे पर आये केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने एससी-एसटी एक्ट में किसी भी तरह का बदलाव से इनकार करते हुए कहा है कि जो इसका विरोध कर रहे हैं उनसे बातचीत की जायेगी। यहां पढ़ें 

जयपुर में जीका वायरस से मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंची 

राजस्थान के जयपुर में पिछले कुछ दिनों से जीका वायरस का कहर जारी है। ताजा मामलो में जिले में लगभग 50 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इससे आसपास इलाके में जीका वायरस को लेकर दहशत फैल गई है। इससे पहले भी कई लोगों में जीका वायरस का प्रभाव देखा गया था। यहां पढ़ें 

दुर्गा पूजा के पहले गुवाहाटी में बम ब्लास्ट

असम के गुवाहाटी के फैंसी बाजार शनिवार को दोपहर 12 बजे के आस-पास बम ब्लास्ट हुआ। ताजा जानकारी के मुताबिक घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। यह विस्फोट महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल (एमएमसी) के पीछे पनबाजार पुलिस स्टेशन के आसपास हुआ। यहां पढ़ें 

टॅग्स :इंडियाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया