गुरुवार को होगा साल 2023 का आखिरी सुपरमून, 'हार्वेस्ट मून' के साथ होगी समाप्ति

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: September 27, 2023 08:20 PM2023-09-27T20:20:59+5:302023-09-27T20:21:55+5:30

सुपरमून तब घटित होता है जब चंद्रमा अपनी अण्डाकार कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाता है जिससे बढ़े हुए आकार और बढ़ी हुई चमक के कारण चंद्रमा अपने आकार से काफी बड़ा दिखाई देता है।

last supermoon of the year 2023 will happen on Thursday, will end with 'Harvest Moon' | गुरुवार को होगा साल 2023 का आखिरी सुपरमून, 'हार्वेस्ट मून' के साथ होगी समाप्ति

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsगुरुवार को होगा साल 2023 का आखिरी सुपरमून28 सितंबर को सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखाई देगा'हार्वेस्ट मून' के साथ ही 2023 की सुपरमून श्रृंखला समाप्त हो जाएगी

2023's supermoon series: साल 2023 का आखिरी सुपरमून गुरुवार, 28 सितंबर को सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखाई देगा। इस 'हार्वेस्ट मून' के साथ ही 2023 की सुपरमून श्रृंखला समाप्त हो जाएगी। ये इस साल का चौथा और आखिरी सुपरमून होगा। 

सुपरमून तब घटित होता है जब चंद्रमा अपनी अण्डाकार कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाता है जिससे बढ़े हुए आकार और बढ़ी हुई चमक के कारण चंद्रमा अपने आकार से काफी बड़ा दिखाई देता है।  इस वर्ष का हार्वेस्ट सुपरमून शुक्रवार सुबह 6 बजे के आसपास अपनी चरम चमक को प्राप्त करेगा। हालांकि आकाश में चांद की चमक में इजाफा गुरुवार की रात से ही शुरू हो जाएगा और यह शुक्रवार सुबह तक चलेगा। 

'हार्वेस्ट मून' शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई

'हार्वेस्ट मून' नाम की उत्पत्ति उस समय मानी जाती है जब ट्रैक्टर हेडलाइट्स के बिना होते थे। इस समय  खेतों से फसलों की समय पर कटाई के लिए चांदनी की उपस्थिति बहुत महत्व रखती थी। स्काई एंड टेलीस्कोप पत्रिका के संपादक एलन मैकरॉबर्ट बताते हैं कि तब बारिश के कारण फसलों को सड़ने से बचाने के लिए चांदनी का होना एक महत्वपूर्ण कारक था।

किसानों को सूर्यास्त के बाद अपने काम को शाम के घंटों तक बढ़ाने की जरूरत थी। ऐसे में चांदनी की हल्की चमक खेती की प्रक्रिया में एक अमूल्य सहयोगी बन गई। यहीं से हार्वेस्ट मून शब्द प्रचलन में आया।

Web Title: last supermoon of the year 2023 will happen on Thursday, will end with 'Harvest Moon'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे