लाइव न्यूज़ :

शहीद जवान हरीशचंद्र पाल को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

By भाषा | Updated: April 7, 2019 05:26 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए नक्सली हमले में एक दिन पहले शहीद हुए भोपाल के सीआरपीएफ जवान हरीशचंद्र पाल (45) को शनिवार को यहां सुभाष नगर विश्रामघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद की 12 साल की बेटी श्लेशा उर्फ मिष्ठी ने देश के लिए कुर्बान होने वाले पिता को मुखाग्नि दी।

इस दौरान सीआरपीएफ एवं मध्य प्रदेश पुलिस के कई आला अधिकारियों सहित हजारों लोग मौजूद थे। इससे पहले उनके शव को ट्रेन से यहां हबीबगंज रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां पर मध्य प्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य मंत्री पी सी शर्मा ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद फूलों से सुसज्जित वाहन पर शहीद जवान के पार्थिव शरीर को उनके अवधपुरी इलाके स्थित निवास पर ले जाया गया।

शहीद के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में उमड़े लोग देशभक्ति के नारों के साथ-साथ ‘हरीशचंद्र अमर रहे’ के नारे लगा रहे थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एवं भोपाल सांसद आलोक संजर ने भी शहीद हुए जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। चौहान ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान हरीशचंद्र पाल ने नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरता का परिचय दिया। भारत माता की सेवा करते-करते शहीद हुए। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है