लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के कई फैसलों पर जताई निराशा, कहा- 'अपर्याप्त या गलत सजा' के चलते आते हैं बड़ी संख्या में मामले

By भाषा | Updated: October 30, 2019 06:03 IST

शीर्ष अदालत ने कहा कि दोषी ठहराने या सजा देने की प्रक्रिया को गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि आपराधिक न्याय तंत्र के इस हिस्से का समाज पर निर्णायक प्रभाव पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय ने निचली अदालतों द्वारा “अपर्याप्त या गलत सजा दिए जाने” के कारण उसके समक्ष दायर होने वाले विभिन्न मामलों पर निराशा जाहिर की है। न्यायालय ने सजा के पहलू से “लापरवाह तरीके” से निपटने के खिलाफ बार-बार चेताया है।

उच्चतम न्यायालय ने निचली अदालतों द्वारा “अपर्याप्त या गलत सजा दिए जाने” के कारण उसके समक्ष दायर होने वाले विभिन्न मामलों पर निराशा जाहिर की है। न्यायालय ने सजा के पहलू से “लापरवाह तरीके” से निपटने के खिलाफ बार-बार चेताया है।

शीर्ष अदालत ने कहा कि दोषी ठहराने या सजा देने की प्रक्रिया को गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि आपराधिक न्याय तंत्र के इस हिस्से का समाज पर निर्णायक प्रभाव पड़ता है। ये टिप्पणियां न्यायमूर्ति एन वी रमण की अगुवाई वाली एक पीठ ने मध्य प्रदेश की ओर से दायर याचिका पर दिए अपने फैसले में की।

राज्य ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी जिसने निचली अदालत द्वारा चार व्यक्तियों को सुनाई गई तीन साल कैद की सजा को उस अवधि तक घटा दिया था जो वे पहले से ही जेल में काट चुके थे।

पीठ ने कहा, “हमारा मत है कि इस अदालत के समक्ष ज्यादातर मामले निचली अदालतों द्वारा अपर्याप्त या गलत सजा सुनाए जाने के कारण दायर किए जाते हैं। हमने बार-बार कुछ मामलों में सजा सुनाने के लापरवाह तरीके के खिलाफ चेताया है।”

पीठ में न्यायमूर्ति एम एम शांतानागौदर और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी भी शामिल थे। उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के फैसले में सुधार करते हुए तीन दोषियों को तीन महीने कैद की सजा सुनाई और प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं 80 वर्ष के आस-पास की उम्र के चौथे दोषी को दो महीने कैद की सजा सुनाई और 65,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया