Lambi Assembly Election Results 2022: पांच बार पंजाब के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल 9000 वोट से पीछे, लाम्बी सीट पर आप के  गुरमीत आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2022 12:26 PM2022-03-10T12:26:43+5:302022-03-10T12:28:13+5:30

Lambi Assembly Election Results 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजनीतिक दृष्टि से अहम उत्तर प्रदेश राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) को पछाड़ती हुई और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ती दिख रही है।

Lambi Assembly Election Results 2022 sad neta Five times Punjab CM Parkash Singh Badal trailing by 9000 votes AAP's Gurmeet ahead  | Lambi Assembly Election Results 2022: पांच बार पंजाब के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल 9000 वोट से पीछे, लाम्बी सीट पर आप के  गुरमीत आगे

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। 

Highlightsभाजपा ने उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी बढ़त बना ली है।देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों की गणना जारी है।चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

Lambi Assembly Election Results 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना चल रही है और राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल अपने गढ़ लाम्बी विधानसभा सीट पर 9000 मतों से पीछे चल रहे हैं।

लाम्बी सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियां आगे चल रहे हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

चमकौर साहिब सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चरणजीत सिंह और भदौड़ सीट पर ‘आप’ के लाभ सिंह उगोके आगे चल रहे हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। 

Web Title: Lambi Assembly Election Results 2022 sad neta Five times Punjab CM Parkash Singh Badal trailing by 9000 votes AAP's Gurmeet ahead 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे