लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जमा किया ₹3 लाख 61 हजार रुपये का बिजली बिल, विभाग ने थमाया था नोटिस

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2025 16:40 IST

विभागीय रिकॉर्ड्स के मुताबिक, उन्होंने अंतिम बार जुलाई 2022 में बिजली बिल जमा किया था। इसके बाद लगातार मासिक बिलों की अनदेखी और नियमानुसार लगने वाले चक्रवृद्धि ब्याज के कारण बकाया राशि ₹3 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दिया। बिहार के विद्युत विभाग ने उन्हें ₹3 लाख 61 हजार रुपये का बिल भेजा था, जिसका भुगतान विभागीय नोटिस मिलने के बाद किया गया है। विभाग के अनुसार, पटना के बेउर इलाके में स्थित तेज प्रताप यादव के निजी आवास का बिजली बिल पिछले लगभग तीन वर्षों से बकाया चल रहा था। विभागीय रिकॉर्ड्स के मुताबिक, उन्होंने अंतिम बार जुलाई 2022 में बिजली बिल जमा किया था। इसके बाद लगातार मासिक बिलों की अनदेखी और नियमानुसार लगने वाले चक्रवृद्धि ब्याज के कारण बकाया राशि ₹3 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेज प्रताप यादव का कनेक्शन 2018 से सक्रिय है और उनके आवास की औसत मासिक बिजली की खपत लगभग 500 यूनिट है। वर्ष 2022 से उन्होंने बिल का भुगतान करना बंद कर दिया था, जिसके चलते यह बड़ी राशि बकाया हो गई थी। नोटिस मिलने के बाद, उन्होंने बिना किसी विलम्ब के पूरी बकाया राशि का भुगतान कर दिया। तेज प्रताप यादव द्वारा बकाया जमा करने के बाद अब बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। 

विद्युत विभाग के नियमों के अनुसार, किसी भी सामान्य उपभोक्ता पर ₹25 हजार से अधिक का बकाया होने पर उसका बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिया जाता है। राज्य भर में लाखों उपभोक्ताओं के कनेक्शन हर वर्ष इसी आधार पर काटे जाते हैं, ताकि राजस्व वसूली सुनिश्चित की जा सके। लेकिन, तेज प्रताप यादव के मामले में, जब बकाया ₹3 लाख 61 हजार तक पहुंच गया, तब भी उनका कनेक्शन नहीं काटा गया। राजनीतिक रसूख वाले व्यक्ति के मामले में नियमों की इस अनदेखी और कथित ढिलाई ने विभाग पर पक्षपात का आरोप लगा दिया है। 

आलोचकों का कहना है कि यह मामला स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सामान्य जनता और राजनीतिक हस्तियों के लिए नियम अलग-अलग हैं। विभाग को अब इस बात का स्पष्टीकरण देना होगा कि किन कारणों से नियमों का उल्लंघन करते हुए इतने लम्बे समय तक कनेक्शन चालू रखा गया, जबकि बकाया राशि लगातार बढ़ती रही। यह घटना बिहार के विद्युत विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान