'लालू यादव का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री है', प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Published: October 7, 2022 07:33 PM2022-10-07T19:33:38+5:302022-10-07T19:56:50+5:30

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कोई और नौवीं पास होता तो चपरासी की नौकरी मिलती? तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, इसकी एकमात्र वजह यह है कि तेजस्वी यादव लालू यादव के बेटे हैं।

'Lalu Yadav's boy is 9th pass and he is Deputy Chief Minister', Prashant Kishor taunts Tejashwi | 'लालू यादव का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री है', प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर कसा तंज

'लालू यादव का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री है', प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर कसा तंज

Highlightsउन्होंने तेजस्वी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए उन पर तंज कसा हैउन्होंने कहा- बिहार में कोई और नौवीं पास होता तो चपरासी की नौकरी मिलतीकहा- तेजस्वी यादव को लालू जी के बेटे होने के कारण उपमुख्यमंत्री बनाया गया है

पटना: जन सुराज यात्रा पर बिहार भ्रमण कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तेजस्वी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए उन पर तंज कसा है। साथ ही आम लोगों से किए गए तेजस्वी के नौकरी देने के वादे पर भी प्रशांत किशोर ने गंभीर सवाल उठाया है। 

उन्होंने कहा है कि बिहार में कोई और नौवीं पास होता तो चपरासी की नौकरी मिलती। तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, इसकी एकमात्र वजह यह है कि तेजस्वी यादव लालू यादव के बेटे हैं। प्रशांत किशोर ने वहां उपस्थित महिलाओं से भोजपुरी में बोलते हैं- ‘मान लीं लालू जी का लइका नौवां पास बा त उ बनता उप मुख्यमंत्री, आ राउर लइका नौवां पास रही त ओकरा का चपरासियो के नौकरी मिलल? जेकर बाबूजी विधायक रही, मंत्री रही त ओकर लइका नौवां फेल त ओखे नौकरी मिल जाई।’ 

उन्होंने कहा, मान लीजिये लालू यादव का लड़का 9वीं पास है और वो उपमुख्यमंत्री हैं ,अगर आपका बच्चा 9वीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी क्या? जिसके बाबूजी विधायक, मंत्री रहेंगे उसी का बेटा करेगा नौकरी चाहे वह नौवां फेल ही क्यों नहीं हो? वो राजा बनकर रहता है। ये बदलना चाहिए कि नहीं?

बता दें प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के भितिहारवा से पदयात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं और लोगों से जनसंवाद करते हैं।
 

Web Title: 'Lalu Yadav's boy is 9th pass and he is Deputy Chief Minister', Prashant Kishor taunts Tejashwi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे