लाइव न्यूज़ :

चार दिनों से घर से लापता हैं तेजप्रताप यादव, आखिरी बार गोर्वधन पर्वत की परिक्रमा करते आए थे नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 12:43 IST

तेजप्रताप यादव के निकटस्थ सूत्रों के अनुसार वह गुरुवार को अचानक आधा दर्जन मित्रों के साथ वाराणसी से सड़क मार्ग से दो कारों में निकल पड़े थे।

Open in App

विवाह के छह माह पूरे होने से पूर्व ही पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देकर मीडिया की सुर्खियों में आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बीते पांच दिनों से घर से गायब हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वे अपने घरवालों के संपर्क में नहीं हैं। वह बिन बताए ही दीपावली के अवसर पर कहीं निकल गए हैं। इसके बाद से बिहार में खलबली मची हुई है।

गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते नजर आए थे तेजप्रताप

तेजप्रताप यादव दिवाली के अवसर पर दो दिन ब्रज (मथुरा) में बिताकर शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए थे। इस बीच उन्होंने गोवर्धन पूजा का पर्व वृंदावन में मनाया, तो भाईदूज के मौके पर गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगाई।

तेजस्वी का जन्मदिन मनाने निकले हैं दिल्ली?

वृंदावन, गोवर्धन व बाद में बरसाना के मंदिरों में दर्शन के बाद वे दिल्ली निकल गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वे अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली रवाना हो हुए हैं। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली में उन्हें किसी मुलाकात करते या किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं देखा गया।

आधा दर्जन दोस्तों के साथ सड़क मार्ग से निकले हैं तेजप्रताप

तेजप्रताप यादव के निकटस्थ सूत्रों के अनुसार वह गुरुवार को अचानक आधा दर्जन मित्रों के साथ वाराणसी से सड़क मार्ग से दो कारों में वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित वृंदा धाम पहुंचे जहां उन्होंने गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया। शुक्रवार सुबह वह अकेले कार में गोवर्धन से राधाकुंड कस्बे में पहुंच गए।

राधाकुंड में स्नान किया और फिर गिरिराज पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने निकल पड़े

वहां स्थित राधाकुंड में स्नान किया और फिर गिरिराज पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने निकल पड़े। शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने किसी भी स्थान पर मीडिया से सीधे बातचीत नहीं की। हालांकि, उन्होंने किसी को फोटो लेने से नहीं रोका।

इसके बाद उन्होंने गिरिराज मुखारबिंदु मंदिर के दर्शन किए और फिर बरसाना होते हुए दिल्ली की ओर निकल गए। दिल्ली में भी वे मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां