Lalkuwa Election Result 2022: लालकुआं सीट से उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत 8616 वोट से पीछे, बीजेपी के मोहन सिंह आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2022 11:09 AM2022-03-10T11:09:55+5:302022-03-10T11:12:12+5:30

Lalkuwa Election Result 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 8616 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Lalkuwa Election Result 2022 Former Uttarakhand CM Harish Rawat trailing 8616 votes BJP's Mohan Singh ahead | Lalkuwa Election Result 2022: लालकुआं सीट से उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत 8616 वोट से पीछे, बीजेपी के मोहन सिंह आगे

हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 8616 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Highlightsसत्तारूढ़ भाजपा आगे है। 70 में से  42 सीट पर आगे है।कांग्रेस 23 पर आगे चल रही है। 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया था।

Lalkuwa Election Result 2022: उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भाजपा आगे है। 70 में से  42 सीट पर आगे है। कांग्रेस 23 पर आगे चल रही है। 

उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 8616 मतों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य बाजपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से 18587 मतों से पीछे चल रहे हैं।

हालांकि, निवर्तमान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चकराता से अब तक अजेय रहे कांग्रेस के प्रीतम सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामशरण नौटियाल से 1805 मतों से आगे हैं। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था जिसमें 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया था।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे उपलब्ध 70 सीटों के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 23 सीटों पर, बसपा दो पर, उत्तराखंड जन एकता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं। भाजपा 42 सीट पर है। 

Web Title: Lalkuwa Election Result 2022 Former Uttarakhand CM Harish Rawat trailing 8616 votes BJP's Mohan Singh ahead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे