अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकमत न्यूज़ के कैम्पेन 'स्त्री मानुष' के एंथम को लक्ष्मी ने किया लॉन्च

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 8, 2018 08:14 PM2018-03-08T20:14:50+5:302018-03-08T20:14:50+5:30

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकमत ने एक खास कैम्पेन 'स्त्री मानुष' की शुरुआत की है। इस मुहिम का उद्देश्य है कि समाज में महिलाओं को स्त्री से पहले मनुष्य समझा जाए।

Lakshmi launches anthem of strimaanush campaign of Lokmat News on International Women's Day | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकमत न्यूज़ के कैम्पेन 'स्त्री मानुष' के एंथम को लक्ष्मी ने किया लॉन्च

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकमत न्यूज़ के कैम्पेन 'स्त्री मानुष' के एंथम को लक्ष्मी ने किया लॉन्च

नई दिल्ली, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी ने लोकमत न्यूज़ के विशेष कैम्पेन 'स्त्री मानुष' का एंथम लॉन्च किया। नई दिल्ली में गुरुवार को एंथम लॉन्च करते हुए लक्ष्मी ने कहा कि मैं इस दिन को महिला नहीं 'पुरुष दिवस' के रूप में मनाती हूं। हमें किसी एक दिन की जरूरत क्यों पड़ती है? क्या एक दिन वीमेंस डे मनाकर हम महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार को रोक लेंगे?

लक्ष्मी ने कहा कि क्यों जब कोई लड़की अच्छा काम करती है तो उसे समाज कहता है कि तुम मेरा बेटा हो? समाज को ये समझना चाहिए कि लड़का-लड़की जैसा कोई भेदभाव नही होना चाहिए और जिस दिन से ये भेदभाव शुरू करते हैं क्राइम वहीं से शुरू होता है। आज लड़की बेचारी नहीं सशक्त है। 
उन्होंने कहा, आज समाज में जैसी घटनाएं हो रही है उसमें कहीं ना कहीं समाज की ये सोच है कि ये लड़का है या ये लड़की है यही सोच है। इस दुनिया मे ऐसा कोई काम नहीं है जो सिर्फ पुरुष कर सकते हैं महिलाये भी सारे काम कर सकती हैं फिर क्यों सिर्फ महिलाओं को पुरुषों से कंपेयर किया जाता है। हमेशा खुद से प्यार करना चाहिए। एक लड़की के जीवन में उसे कभी बेचारा नही समझना चाहिए।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकमत ने एक खास कैम्पेन 'स्त्री मानुष' की शुरुआत की है। इस मुहिम का उद्देश्य है कि समाज में महिलाओं को स्त्री से पहले मनुष्य समझा जाए।

Web Title: Lakshmi launches anthem of strimaanush campaign of Lokmat News on International Women's Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे