Kurhani By Election Result: हार पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का आया अजीबो-गरीब बयान, कहा-अब देश में बदलाव होकर रहेगा

By एस पी सिन्हा | Published: December 8, 2022 06:52 PM2022-12-08T18:52:46+5:302022-12-08T18:52:46+5:30

हार के बाद जगदानंद सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव का परिणाम कहीं से भी बिहार में बदलाव का संकेत नहीं है। बल्कि इस परिणाम से यह साबित हो गया है कि बिहार के लोग देश में बदलाव के लिए आतुर हैं।

Kurhani By Election Result 2022 RJD state president Jagdanand Singh says now there will be change in the country after defeat | Kurhani By Election Result: हार पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का आया अजीबो-गरीब बयान, कहा-अब देश में बदलाव होकर रहेगा

Kurhani By Election Result: हार पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का आया अजीबो-गरीब बयान, कहा-अब देश में बदलाव होकर रहेगा

Highlightsराजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी नया-नया राजद और जदयू का गठबंधन हुआ है, दोनों पार्टियों को ठीक तरह से एक होने में समय लगेगा।मीडिया से बातचीत करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि इस नतीजे से ये विश्वास पैदा हुआ है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है

पटना:बिहार में कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव का परिणाम आने पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव का परिणाम कहीं से भी बिहार में बदलाव का संकेत नहीं है। बल्कि इस परिणाम से यह साबित हो गया है कि बिहार के लोग देश में बदलाव के लिए आतुर हैं। अब देश में बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पर धब्बा लगा था, जो धीरे-धीरे मिट रहा है।

मीडिया से बातचीत करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि इस नतीजे से ये विश्वास पैदा हुआ है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी के कई बूथों पर गरीब सही से वोट नहीं कर पाये, इसलिए महागठबंधन चुनाव हार गया। लेकिन जब अगला चुनाव होगा तो गरीब खुलकर वोट करेंगे और देश में बदलाव होकर रहेगा। 

जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की क्षमता परख कर ही भाजपा ने उन्हें कुर्सी दी थी। भाजपा ने नीतीश की क्षमता का दोहन और शोषण लंबे समय तक कर लिया। नीतीश कुमार अपने गुरूजनों से सीख लेकर समाजवाद की पुरानी धारा में लौट आए हैं। अब उनका स्वरूप धीरे-धीरे निखार में आ जायेगा और उन पर जो धब्बा लगा है वह धीरे-धीरे मिट जायेगा। 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी नया-नया राजद और जदयू का गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियों को ठीक तरह से एक होने में समय लगेगा। लेकिन गठबंधन उत्साहवर्धक है। ये अलग बात है कि यह नतीजे में नहीं बदल पाया। लेकिन आने वाले दिनों में महागठबंधन भाजपा को पूरी तरह से उखाड़ फेकेगा। 

भाजपा के द्वारा नीतीश कुमार के इस्तिफा मांगे जाने के सवाल पर जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश इस्तीफा क्यों देंगे? बिहार में अभी एक नंबर की पार्टी राजद और तीन नंबर की पार्टी जदयू का गठबंधन है। इसे विधायकों का पूरा समर्थन हासिल है। पहले दो नंबर और तीन नंबर की पार्टियों की सरकार थी। ऐसे में नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की कोई जरुरत नहीं है।

Web Title: Kurhani By Election Result 2022 RJD state president Jagdanand Singh says now there will be change in the country after defeat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे