लाइव न्यूज़ :

कूनो-पालपुर नेशनल पार्कः मध्य प्रदेश में फिर आबाद होंगे चीते, अफ्रीकी देश नामीबिया से 7 आएंगे

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: February 6, 2021 15:54 IST

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य के कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में नामीबिया से 4 मदा और 3 नर चीतों को इस साल के अंत तक ले जाया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देकूनो-पालपुर नेशनल पार्क से बबूल के कंटेदार पेड़ हटाकर पार्क की फ्रेंसिंग का कार्य प्रांरभ किया जा रहा है.राज्य सरकार के वन विभाग की तरफ से पत्र भेज कर इस निर्णय के बारे में सूचित किया गया है. विशेषज्ञ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वाय वी. झाला की टीम ने कूनो-पालपुर पार्क का निरीक्षण किया था.

भोपालः मध्य प्रदेश के जंगल एक बार फिर चीतो से आबाद होंगे. प्रदेश के कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में इस साल के अंत तक अफ्रीकी देश नामीबिया से 7 चीते लाएं जाएंगे.

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य के कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में नामीबिया से 4 मदा और 3 नर चीतों को इस साल के अंत तक ले जाया जाएगा. चीतों के पुर्नस्थापना के लिए कूनो-पालपुर नेशनल पार्क से बबूल के कंटेदार पेड़ हटाकर पार्क की फ्रेंसिंग का कार्य प्रांरभ किया जा रहा है.

इस बारे में कूनो- पालपुर के डीएफओ ने बताया कि उन्हें इस बारे में राज्य सरकार के वन विभाग की तरफ से पत्र भेज कर इस निर्णय के बारे में सूचित किया गया है. गौरतलब है कि गत वर्ष 2020 के नवंबर माह में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर बनी सेंट्रल इंनपावर्ड कमेटी ने सब कमेटी में शामिल वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वाय वी. झाला की टीम ने कूनो-पालपुर पार्क का निरीक्षण किया था.

इस सब कमेटी ने कूनो पालपुर नेशनल पार्क को चीतों की पुन: बसाहट लिए सबसे अधिक उपयुक्त पाया था. टीम ने अपनी रिपोर्ट राज्य और केंद्र सरकार के वन मंत्रालय को दी थी. देश का पहला नेशनल पार्क देश में कूनो-पालपुर नेशनल पार्कपहला पार्क होगा. जहां चीते आएंगे. इसकी मुख्य वजह यह पार्क चीतों के रहवास और भोजन के लिए पूरी तरह अनुकूल है. चीतों का पसंदीदा भोजन चिंकरा और काला हिरण पाए जाते हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशसुप्रीम कोर्टभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप