लाइव न्यूज़ :

कुमार मंगलम बिड़लाः भारत के छठवें सबसे अमीर शख्स की सफलता की कहानी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 14, 2018 07:22 IST

1995 में पिता आदित्य बिड़ला की मृत्यु के बाद कुमार मंगलम को बिड़ला समूह का अध्यक्ष बनाया गया। उस वक्त उनकी उम्र महज 28 साल की थी।

Open in App

विश्व प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में कुमार मंगलम बिड़ला भारत में छठवें पायदान पर हैं। 11.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वो दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 127वें पायदान पर हैं। कुमार मंगलम बिड़ला को भारत के सफलतम उद्यमियों में गिना जाता है। वो भारत के बड़े व्यावसायिक घराने आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष हैं। इस समूह के पास भारत में 16 और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22 कंपनियां हैं। कुमार मंगलम का आज 51वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं भारत के छठवें नंबर के अमीर शख्स की सफलता की कहानी...

-  कुमार मंगलम बिरला का जन्म 14 जून 1967 को मुंबई के मशहूर बिड़ला परिवार में हुआ था। वे बिड़ला परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं। इकोनॉमिक्स में स्नातक करने के बाद उन्होंने ‘चार्टर्ड एकाउंटेंसी’ का अध्ययन किया और बाद में ‘लंदन बिजनेस स्कूल’ से ‘एमबीए’ की डिग्री हासिल की।

- 1995 में पिता आदित्य बिड़ला की मृत्यु के बाद कुमार मंगलम को बिड़ला समूह का अध्यक्ष बनाया गया। उस वक्त उनकी उम्र महज 28 साल की थी।

- जिस वक्त कुमार मंगलम ने कार्यभार संभाला बिड़ला समूह टेक्सटाइल, सीमेंट, एल्युमीनियम और फर्टिलाइजर में तरक्की कर रहा था। कुमार ने दूरसंचार, सॉफ्टवेयर और बी.पी.ओ सेक्टर में विस्तार दिया।

- बिड़ला ग्रुप की कुल आय साल 1995 में महज 2 बिलियन डॉलर थी जो बढ़कर 41 बिलियन डॉलर हो गई है। बिड़ला ग्रुप में करीब 1 लाख 30 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

- कुमार मंगलम बिड़ला ने मार्च 2017 में आइडिया के साथ वोडाफोन इंडिया को मर्ज कर दिया। उन्होंने यह फैसला रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए किया।

- कुमार मंगलम बिड़ला की वाणिज्यिक समझ को देखते हुए उन्हें नियामक और व्यावसायिक बोर्ड के कई महत्वपूर्ण पदों पर रखा गया है। रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल के सदस्य, 2006 में कंपनी मामलों के मंत्रालय द्वारा गठित सलाहकार समिति के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री द्वारा गठित व्यापार और उद्योग के सलाहकार समिति के सदस्य और सीआईआई के सदस्य रहे हैं।

- उनकी उद्यमशीलता और कुशल नेतृत्व शैली की बदौलत कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है जिसमें आईआईएम राष्ट्रीय नेतृत्व पुरस्कार, बिजनेस टुडे का सीईओ श्रेणी में युवा सुपर परफॉर्मर, वाणिज्य और उद्योग मंडल द्वारा उद्योग रत्न इत्यादि शामिल हैं।

- 22 साल की उम्र में कुमार मंगलम बिड़ला की शादी 18 वर्षीय नीरजा कस्लीवाल से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं- अनन्याश्री, आर्यमन विक्रम और अद्वैतेषा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कुमार मंगलम बिड़लाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी