लाइव न्यूज़ :

KSSM: सीनियर, जूनियर और युवा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कारनामा, पश्चिम बंगाल के 17 वर्षीय अभिनव साव का कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 19:00 IST

KSSM: स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन और स्मित रमेशभाई मोराडिया ने गुजरात के लिए कांस्य पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्देमेघना सज्जनार और शाहू तुषार माने की जोड़ी को 16-4 से हराया।स्वाति चौधरी के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। अभिनव ने युवा वर्ग में संद्रता रॉय के साथ स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की।

नई दिल्लीः युवा अभिनव शॉ ने रविवार को कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप (केएसएसएम) में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में सीनियर, जूनियर और युवा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के 17 वर्षीय अभिनव ने विभिन्न निशानेबाजों के साथ मिलकर सभी वर्गों में तीनों स्वर्ण पदक जीते। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अब तक के सबसे कम उम्र के पदक विजेता और मिश्रित टीम स्पर्धा में जूनियर विश्व चैंपियन अभिनव ने सीनियर 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल में विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मेहुली घोष के साथ मिलकर रेलवे की मेघना सज्जनार और शाहू तुषार माने की जोड़ी को 16-4 से हराया। इस स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन और स्मित रमेशभाई मोराडिया ने गुजरात के लिए कांस्य पदक जीता।

जूनियर स्पर्धा के स्वर्ण पदक मैच में अभिनव ने स्वाति चौधरी के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने महाराष्ट्र की शम्भवी क्षीरसागर और पार्थ राकेश माने को 16-12 से हराया। अभिनव अग्रवाल और गौतमी भनोट ने मध्य प्रदेश के लिए कांस्य पदक जीता। अभिनव ने युवा वर्ग में संद्रता रॉय के साथ स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की।

इस जोड़ी ने मध्य प्रदेश की निखिल पुंडीर और गौतमी भनोट की जोड़ी को 17-5 से हराया। हरियाणा ने अमीरा अरशद और पुरु राज बिरथल के माध्यम से कांस्य पदक जीता। भोपाल में रिदम सांगवान और आदित्य मालरा ने सीनियर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा जीती। हरियाणा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक मैच में महाराष्ट्र की राही सरनोबत और प्रणव को 16-14 से हराया।

सीनियर मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा में मौजूदा विश्व चैंपियन शिव नरवाल और कनक ने फिर जूनियर स्पर्धा में राजस्थान पर 16-8 की जीत से हरियाणा को दूसरा स्वर्ण दिलाया। दिल्ली की रश्मिका सहगल ने चैंपियनशिप में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने युवा वर्ग के स्वर्ण पदक मैच में हार्दिक के साथ मिलकर कर्नाटक को 16-6 से हराया। 

टॅग्स :निशानेबाजीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत