लाइव न्यूज़ :

कोवोवैक्स वैक्सीन की पहली खेप के उत्पादन में जुटा सीरम इंस्टिट्यूट, पूनावाला बोले-18 वर्ष से कम आयु के लोगों पर भी कारगर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 25, 2021 18:48 IST

अदार पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि नोवावैक्स इंक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके कोवोवैक्स की पहली खेम का उत्पादन एसआईआई की पुणे इकाई में किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोवोवैक्स की पहली खेम का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट की पुणे इकाई में किया जा रहा है।अदार पूनावाला ने कहा कि कोवावैक्स को नोवावैक्स इंक ने विकसित किया है। देश में कोवावैक्स का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है और यह सितंबर तक आएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि नोवावैक्स इंक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके कोवोवैक्स की पहली खेम का उत्पादन एसआईआई की पुणे इकाई में किया जा रहा है। 

पूनावाला ने एक ट्वीट किया, ‘‘पुणे में हमारी इकाई में इस सप्ताह निर्मित किए जा रहे कोवोवैक्स (नोवावैक्स द्वारा विकसित) की पहली खेप देखने के लिए उत्साहित हूं। इस टीके में 18 वर्ष से कम आयु की हमारी भावी पीढ़ियों की रक्षा करने की काफी क्षमता है। परीक्षण जारी हैं। सीरम इंडिया टीम ने अच्छा कार्य किया है।’’ 

सितंबर तक पेश करने की उम्मीद

उन्होंने इस साल मार्च में कहा था कि भारत में कोवोवैक्स टीके का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है और कंपनी इसे इस साल सितंबर तक पेश करने की उम्मीद करती है। 

अगस्त 2020 में हुआ था समझौता

अगस्त 2020 में, अमेरिकी टीका कंपनी नोवावैक्स इंक ने अपने कोविड-19 टीके एनवीएक्स-सीओवी-2373 के विकास और व्यावसायीकरण के लिए एसआईआई के साथ एक लाइसेंस समझौते की घोषणा की थी। इस साल जनवरी में सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड टीके को देश में पेश किया था। इसने टीके के निर्माण के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका के साथ सहयोग किया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअदार पूनावालाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेट105 मिलियन डॉलर मूल्य?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदेंगे अदर पूनावाला?, विजय किरागंदूर की कंपनी होम्बले फिल्म्स भी दौड़ में शामिल

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो