कोविड-19 टीकाकरण: मप्र में अब तक टीके की 10 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गई

By भाषा | Published: December 23, 2021 03:33 PM2021-12-23T15:33:19+5:302021-12-23T15:33:19+5:30

Kovid-19 Vaccination: More than 10 crore vaccine doses have been administered so far in MP | कोविड-19 टीकाकरण: मप्र में अब तक टीके की 10 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गई

कोविड-19 टीकाकरण: मप्र में अब तक टीके की 10 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गई

भोपाल, 23 दिसंबर मध्य प्रदेश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 10 करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को दी जा चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि प्रदेश में कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए पात्र आबादी लगभग 5.49 करोड़ है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 10,01,56,248 खुराकें लोगों को दी जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 5,19,66,179 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक जबकि इनमें से 4,81,90,069 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को एक महा टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश में लोगों को टीके की 11,44,361 खुराक दी गई।

चौहान ने एक बयान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के दल को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जल्द से जल्द पूरी पात्र आबादी को टीके की दोनों खुराक देने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है और इसके लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 Vaccination: More than 10 crore vaccine doses have been administered so far in MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे