लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली जेल के नौ कर्मचारियों ने प्लाज्मा दान किया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवम्बर कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वाले दिल्ली जेल के दो चिकित्सकों सहित नौ कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को प्लाज्मा दान किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन कर्मियों ने प्लाज्मा दान वसंत कुंज स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलरी साइंसेस (आईएलबीएस) में और जीटीबी अस्पताल में किया।

दिल्ली जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने कहा, ‘‘जेल कर्मचारियों द्वारा प्लाज्मा का यह स्वैच्छिक दान एक नेक काम के लिए है। यह भविष्य में भी जारी रहेगा क्योंकि अधिक कर्मचारी आगे आकर दान करने के लिए सहमत हुए हैं। इस दान से जरूरतमंदों के साथ ही जेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की भी मदद होगी, यदि उन्हें भविष्य में कोविड-19 के मद्देनजर प्लाज्मा की जरूरत होती है।’’

उन्होंने कहा कि इससे जेल के किसी भी कैदी को बीमारी का इलाज करने और प्लाज्मा चढ़ाने की जरूरत पड़ने पर मदद मिलेगी।

जेल प्रशासन द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 113 कैदी अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। इनमें से 104 ठीक हो गए हैं जबकि दो की मौत हो गई है और सात का इलाज चल रहा है।

इसके अलावा संक्रमित हुए 273 जेल कर्मचारियों में से 250 ठीक हो गए हैं जबकि वर्तमान में 23 कर्मचारी उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत अधिक खबरें

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?