कर्नाटक चुनाव नतीजेः कोर्टगीर सीट पर सीधा मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी के बीच, लेकिन वर्तमान विधायक जेडीएस से
By कोमल बड़ोदेकर | Published: May 15, 2018 11:48 AM2018-05-15T11:48:38+5:302018-05-15T11:48:38+5:30
कोर्टगीर सीट पर इस बार कांग्रेस ने एक बार फिर जी. परमेश्वरा पर भरोसा जताया है तो वहीं बीजेपी ने वाय. एच हुचयाह पर भरोसा जताया है। परमेश्वरा साल 2008 में हुए चुनाव के दौरान भारी मतों से इस सीट पर विजयी हुए थे।
बेंगलुरु, 15 मई। कर्नाटक चुनाव 2018 में कोर्टगीर सीट के भी अपने मायने मायने हैं। साल 2013 में हुए चुनाव में यहां से जेडीएस के सुधाकरा लाल ने कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर जी. परमेश्वरा को 54 हजार वोटों से भी ज्यादा वोटों से मात दी थी। लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस की बीच होगा।
कोर्टगीर सिटी विधानसभा
प्रत्याशी का नाम | पार्टी |
वाय. एच हुचयाह | भारतीय जनता पार्टी |
डॉक्टर जी. परमेश्वरा | कांग्रेस (वर्तमान विधायक) |
सुधाकरा लाल | जेडी (एस) |
इस बार कांग्रेस ने एक बार फिर जी. परमेश्वरा पर भरोसा जताया है तो वहीं बीजेपी ने वाय. एच हुचयाह पर भरोसा जताया है। परमेश्वरा साल 2008 में हुए चुनाव के दौरान भारी मतों से इस सीट पर विजयी हुए थे।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें