लाइव न्यूज़ :

हम बंगाल विरोधी नहीं, ममता विरोधी हैं: अमित शाह

By स्वाति सिंह | Updated: August 11, 2018 14:07 IST

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा 'रैली की भीड़ इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी का शासन खत्म होने जा रहा है।'

Open in App

कोलकाता, 11 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित किया। बीजेपी अध्यक्ष ने शुरूआत से ही पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा 'रैली की भीड़ इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी का शासन खत्म होने जा रहा है।'

रैली के दौरान उन्होंने कहा बीजेपी इस बात की परिचायक है कि बंगाल के अंदर परिवर्तन होने वाला है। उन्होंने आगे कहा 'ममता जी सुन लो हमारी आवाज़ बंद करने से यहाँ रुकेगी नहीं। मैं पूरे बंगाल के हर जिले में आंदोलन लेकर जाऊँगा'। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा इस रैली को रोकने के लिए राज्य के सभी चैनल लो डाउन करा दिया गया। जिससे लोग प्रसारण ना देख पाएं। वह चाहते नहीं थे कि यह रैली हो इसलिए उन्होंने ये सब किया। उन्होंने आगे कहा 'हमारी पार्टी बांग्लाविरोधी नहीं है, हम बांग्लाविरोधी कैसे हो सकते हैं जब हमारी पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाजद मुखर्जी बंगाल से ही थे। उन्होंने कहा हमारी पार्टी बंगाल विरोधी नहीं, ममता विरोधी है। 

इसके बाद एनआरसी का मुद्दा उठाते हुए अमित शाह ने कहा ' सीएम ममता और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार एनआरसी की प्रकिया रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोशिशों से यह रुकेगी नहीं।उन्होंने आगे कहा एनआरसी हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि घुसपैठियों को देश से भगाने के लिए है। इसे असम में न्यायिक तरीके से लागू किया जाएगा। अमित शाह ने कहा 'पहले घुसपैठियों का वोट कम्युनिस्ट पार्टियों को मिलता था तब ममता बनर्जी घुसपैठियों का विरोध करती थीं, लेकिन अब जब उनके वोट इन्हें मिलने लगे तो वह एनआरसी का विरोध कर रही हैं।अमित शाह ने कहा 'तृणमूल के लोग भ्रान्ति फैला रहे है कि एनआरसी के तहत शरणार्थी भी चले जायेंगे लेकिन में आश्वस्त कर दूँ कि पश्चिम बंगाल में जितने शरणार्थी है उनको वापस भेजने का कोई कार्यक्रम नहीं है। शरणार्थियों को रखना ये भारत सरकार कि ज़िम्मेदारी है'। उन्होंने कहा 'जिस प्रकार से ममता जी के शासन में घुसपैठ नहीं रोका गया तो पश्चिम बंगाल सलामत नहीं है और घुसपैठ रोकने का आसान तरीका एनआरसी है।' बता दें कि राज्य सभा सांसद अमित शाह के कोलकाता पहुँचने से पहले ही सड़कों और सभास्थल पर "भाजपा बंगाल छोड़ो" के पोस्टर देखे गए।शहर के मध्य मायो रोड स्थित उनके रैली स्थल के आसपास ऐसे पोस्टर लगे दिखे। वहीं बंगाल बीजेपी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अमित शाह की रैली में आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा दिए जाने  के माँग की। इससे पहले जून में पीएम नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल में एक सभा के दौरान मंच गिर जाने से कई लोग घायल हो गये थे।पीएम मोदी की सभा के दौरान भी सड़कों और सभा स्थल पर ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पोस्टर और बैनर लगाये गये थे जिन पर पीएम ने चुटकी ली थी।

प्रदेश बीजेपी ने आरोप लगाया कि 'बीजेपी  बंगाल छोड़ो' और 'बंगाल विरोधी बीजेपी वापस जाओ' संदेश वाले पोस्टर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाएं गए हैं। हालांकि इस आरोप से पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इनकार किया।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगालममता बनर्जीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया