बाबुल सुप्रियो के बाद एक और सांसद छोड़ेंगे बीजेपी!, TMC महासचिव अभिषेक के ऑफिस पहुंचे अर्जुन सिंह, जूट क्षेत्र को लेकर केंद्र की नीति की आलोचना

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 22, 2022 04:56 PM2022-05-22T16:56:41+5:302022-05-22T16:57:27+5:30

जूट क्षेत्र को लेकर केंद्र की नीति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई की आलोचना कर चुके अर्जुन सिंह कई बार पार्टी नेतृत्व पर हमला कर चुके हैं।

Kolkata BJP MP Arjun Singh reaches TMC general secretary Abhishek Banerjee's office West Bengal | बाबुल सुप्रियो के बाद एक और सांसद छोड़ेंगे बीजेपी!, TMC महासचिव अभिषेक के ऑफिस पहुंचे अर्जुन सिंह, जूट क्षेत्र को लेकर केंद्र की नीति की आलोचना

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 

Highlights2021 के विधानसभा चुनाव के बाद कई विधायक भी भाजपा छोड़ चुके हैं। सीएम ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर हमला कर रही हैं। केंद्र की नीति पहले से ही बीमार जूट क्षेत्र को और नुकसान पहुंचा रही है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और झटका लग सकता है। कई माह पहले आसनसोल से सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के बाद सांसद अर्जुन सिंह बीजेपी छोड़ सकते हैं। कोलकाता में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी से मिलने पहुंचे। 

जूट क्षेत्र को लेकर केंद्र की नीति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई की आलोचना कर चुके अर्जुन सिंह कई बार पार्टी नेतृत्व पर हमला कर चुके हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद कई विधायक भी भाजपा छोड़ चुके हैं। सीएम ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर हमला कर रही हैं। 

अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘केंद्र की नीति पहले से ही बीमार जूट क्षेत्र को और नुकसान पहुंचा रही है। केंद्र जूट क्षेत्र की समस्या को ठीक करने के बारे में हमारे सुझाव को नहीं सुन रहा है। मुझे उद्योग के हित में सच बोलने में कोई संकोच नहीं है।’’ सिंह एक औद्योगिक क्षेत्र बैरकपुर के सांसद हैं, जहां कई जूट मिल जूट के लिए कच्चे माल के संकट का सामना कर रही हैं।

अपने इस दावे पर कि नेताओं का जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ कोई संपर्क नहीं है और केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय व्यक्तियों को भाजपा की प्रदेश इकाई में तवज्जो मिल रहा है, सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद से कुछ भी पार्टी के खिलाफ नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने केवल भाजपा की प्रदेश इकाई में व्यवस्था के खिलाफ बात की है, जो पार्टी की संभावनाओं का भला करने के बजाय नुकसान पहुंचा रही है। यदि मुझे अपने विचार (केंद्रीय नेतृत्व द्वारा) इस बारे में स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा जाता है, तो मैं वह करूंगा।’’ सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 

Web Title: Kolkata BJP MP Arjun Singh reaches TMC general secretary Abhishek Banerjee's office West Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे