कपिल मिश्रा ने आप सांसद संजय सिंह को क्यों कहा, "मूर्ख आदमी मथुरा में दिल्ली से ही जा रहा है गंदा पानी यमुना में", जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: October 29, 2022 07:45 PM2022-10-29T19:45:52+5:302022-10-29T19:49:40+5:30

दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित मथुरा बैराज पर यमुना में उमड़ रही झाग और प्रदूषण के लिए यूपी सरकार को दोषी ठहराये जाने का कड़ा विरोध किया है।

Know why Kapil Mishra told AAP MP Sanjay Singh, "Stupid man is going from Delhi to Mathura, dirty water into Yamuna" | कपिल मिश्रा ने आप सांसद संजय सिंह को क्यों कहा, "मूर्ख आदमी मथुरा में दिल्ली से ही जा रहा है गंदा पानी यमुना में", जानिए यहां

फाइल फोटो

Highlightsकपिल मिश्रा ने सांसद संजय सिंह द्वारा यमुना प्रदूषण के लिए यूपी सरकार को जिम्मेदार ठहराये जाने का विरोध किया कपिल मिश्रा ने अपने चीर अंदाज में आप सांसद संजय सिंह के घेरते हुए उन्हें महामूर्ख तक कह दियाकपिल मिश्रा ने संजय सिंह से कहा कि मूर्ख आदमी मथुरा में दिल्ली से ही जा रहा है गंदा पानी यमुना में

दिल्ली: छठ के मौके पर दिल्ली में प्रदूषित यमुना को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जमकर तकरार हो रही है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित मथुरा बैराज पर यमुना में उमड़ रही झाग और प्रदूषण के लिए यूपी सरकार को दोषी ठहराये जाने का कड़ा विरोध किया है।

विरोधियों की कटु आलोचना के लिए खासे चर्चित रहने वाले अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी कपिल मिश्रा ने अपने चीर अंदाज में आप सांसद संजय सिंह के ट्वीट पर घेरते हुए उन्हें महामूर्ख तक कह दिया। दरअसल संजय सिंह ने यमुना के प्रदूषण के लिए यूपी की योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था, "आदित्यनाथ का राज मथुरा वैराज झाग अच्छे हैं। मीडिया में दिखाना मना है। यहां कब जायेगी गालीबाजों की फ़ौज?"

कपिल मिश्रा ने संजय सिंह के उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, "मूर्ख आदमी मथुरा में दिल्ली से ही जा रहा है गंदा पानी यमुना में। दिल्ली से नाले जैसा पानी भेज कर मथुरा को ज़िम्मेदार बताना किसी महामूर्ख का ही काम हो सकता है।"

मालूम हो कि दिल्ली भाजपा ने बीते गुरुवार को इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कटघरे में खड़ा किया था। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भाजपा द्वारा होते हुए हमले को देखते हुए आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर गई और इसी क्रम में सांसद संजय सिंह कालिंदी कुंज पहुंचे थे और वहां यमुना का निरीक्षण करने के बाद यमुना के प्रदूषण का ठीकरा यूपी सरकार पर फोड़ा था।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना में प्रदूषण को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है और इसमें पैदा होने वाली झाग को खत्म करने के लिए केमिकल डाला जा रहा है ताकि छठ पूजा करने वालों को राहत मिल सके।

वहीं बीते शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने छठ की तैयारियों के संबंध में तजिंदर पाल बग्गा के साथ यमुना के घाटों का निरीक्षण किया था। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना में सफाई के नाम पर रसायन डालने के लिए दिल्ली सरकार पर जमकर हमला किया।

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल का यमुना की सफाई के बारे में किया गया सारा वादा कोरा निकला है। दिल्ली सरकार तो झाग खत्म करने के लिए जो रसायन डाल रही है उससे यमुना का पानी और जहरीला हो रहा है।

Web Title: Know why Kapil Mishra told AAP MP Sanjay Singh, "Stupid man is going from Delhi to Mathura, dirty water into Yamuna"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे