जानिए तीन जुलाई को: महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म, डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी किया

By भाषा | Published: July 3, 2019 01:35 PM2019-07-03T13:35:58+5:302019-07-03T13:35:58+5:30

मनुष्य की ऐसी परिस्थिति जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं दिखता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे ‘काफ्काएस्क’ कहा जाता है। उनकी रचना ‘मेटामाफोर्सिस’ को खूब सराहना मिली है। इसके अलावा ‘द ट्रायल’ और ‘द कैसल’ को भी भरपूर प्रसिद्धि मिली।

Know on July 3: Dow Jones released his first stock index, the birth of the great writer Franz Kafka | जानिए तीन जुलाई को: महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म, डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी किया

महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म।

Highlightsपुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया। 

बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में तीन जुलाई 1883 को हुआ था। उनकी रचनाऍं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं।

उनके वैश्विक महत्व को इस बात से भी समझा जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है। मनुष्य की ऐसी परिस्थिति जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं दिखता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे ‘काफ्काएस्क’ कहा जाता है। उनकी रचना ‘मेटामाफोर्सिस’ को खूब सराहना मिली है। इसके अलावा ‘द ट्रायल’ और ‘द कैसल’ को भी भरपूर प्रसिद्धि मिली।

इतिहास में 3 जुलाई के नाम पर दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1661: पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।

1720: स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1778: प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1876: मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।

1883: महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म।

1884 : स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी।

1908: ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया।

1941: भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।

1947: सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।

1951: न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म।

1962: अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म।

1971: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म।

1996: हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का निधन।

2018: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया। 

Web Title: Know on July 3: Dow Jones released his first stock index, the birth of the great writer Franz Kafka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे